Horoscope Today, 17 November 2019: आज के राशिफल के मुताबिक, कर्क राशि के जातकों को सरकारी काम से फायदा मिलेगा। मिथुन वालों को आज दैनिक आय में वृद्धि होने की संभावना है। कोई महिला आपको धन लाभ करा सकती है। सिंह राशि के जातकों का दैनिक आय प्रभावित होने वाला है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेष राशि वालों के लिए पूरा दिन उमंग और उत्साह से भरा रहने वाला है। व्यापार के लिहाज से यात्रा करनी पड़ सकती है। वृषभ राशि के जातक शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने वाले हैं। मन में क्रोध बना रहने वाला है। जानिए, आज का विस्तृत राशिफल…
मेष राशिफल: व्यापार के लिहाज से यात्रा करनी पड़ सकती है। धन लाभ होने से मन आनंदित रहेगा। दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज उत्साह और उमंग भरा रहने वाला है। परिवार का वातावरण खुशनुमा रहने वाला है।
वृषभ राशिफल: परिवारिक खर्चे बढ़ने वाले हैं। जो आपकी चिंता का कारण बन सकता है। किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बिजनेस के लिए किया हुआ मेहनत बेकार जाएगा। मन में क्रोध बना रहने वाला है। सेहत को लेकर सचेत रहने की जरूरत है।
मिथुन राशिफल: बिजनेस में अप्रत्याशित आर्थिक लाभ होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। महिला साथी से आर्थिक लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहने वाली है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। अविवाहित जातकों को लिए शादी के प्रस्तावा आएंगे।
कर्क राशिफल: घरेलू कामकाज में रुचि लेने वाले हैं। बिजनेस या नौकरी करने वाले जातक क्रमशः लाभ और पदोन्नति की उम्मीद कर सकते हैं। सामाजिक काम से प्रशंसा मिलेगी। सरकारी काम से लाभ होगा।
सिंह राशिफल: आज आपका दैनिक काम प्रभावित होगा, इसका कारण आपके अंदर क्रोध का होना है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए सही नहीं होगा।
कन्या राशिफल: दैनिक जीवन में खर्च की अधिकता रहने वाली है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। नहीं हो कुछ अहित हो सकता है। बाजारू भोजन करने से तबीयत बिगड़ सकती है। बिजनेस के लिहाज से आज का दिन लाभकारी रहने वाला है।
तुला राशिफल: पार्टनरशिप वाले बिजनेस में लाभ का योग है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक और मानसिक स्फूर्ति बनी रहने वाली है। कपड़े या सोने-चांदी की खरीददारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में तय किया गया आर्थिक लक्ष्य प्राप्त होगा। जो जातक बहुत दिनों से बीमार चल रहे हैं, उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा।
धनु राशिफल: पेट संबंधी दिक्कत दिन भर बनी रह सकती है। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलने की संभावना है। कोई आवश्यक काम सफल न होने से मन में नकारात्मक भाव आएगा। संतान के बारे में चिंता बनी रहेगी। लव लाइफ में रोमांस के लिए आज का दिन खास रहने वाला है।
मकर राशिफल: आज किसी से विवाद हो सकता है। अस्वस्थ होने के चलते चिड़चिड़पन रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई महिला आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है।
कुंभ राशिफल: शरीर स्वस्थ रहने से आपके भीतर उत्साह बना रहेगा। भाइयों में चला आ रहा विवाद खत्म होने के संकेत हैं। विदेश यात्रा पर अकारण ही जाने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में दैनिक आय बढ़ेगी।
मीन राशिफल: आर्थिक मोर्चे पर पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें। मन में नकारात्मक विचार आएंगे, जो आपको पूरे दिन परेशान कर सकते हैं। खाने में आज किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। आज आपका गुस्सा आपका ही नुकसान करा सकता है।
