Horoscope Today, 11 December 2019: मेष राशिफल: पैसे के लेनदेन में घाटा हो सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर समझौते का रवैया आपके लिए लाभकारी साबित होगा। परिवार के किसी सदस्य के साथ कलह का अवसर आ सकता है।
वृषभ राशिफल: शरीर और मन से स्वस्थ रहने वाले हैं। आर्थिक योजना साकर होंगी। घर के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। नए वस्त्र का आभूषण खरीद सकते हैं। पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का अवसर मिलेगा।
मिथुन राशिफल: सेहत प्रभावित हो सकता है। खास तौर आँखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। घरेलू कार्यों को लेकर मानसिक चिंता बनी रह सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेने वाले हैं।
कर्क राशिफल: आर्थिक रूप से आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। हालांकि पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों के लिए विवाह का योग है।
सिंह राशिफल: व्यवसाय के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने वाली है। नौकरी में उन्नति का योग बन रहा है। कार्यस्थल पर अधिकारियों को अपने काम से खुश कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा।
कन्या राशिफल: दूर रह रहे मित्रों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। भाई या बहन से लाभ मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। ससुराल से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
तुला राशिफल: आज कोई भी नया कार्य आरंभ करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा। मानसिक रूप से विचलित हो सकते हैं। शत्रु परेशान कर सकते हैं।
वृश्चिक राशिफल: दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान बढ़ने वाला है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। जीवनसाथी के खुशनुमा पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा।
धनु राशिफल: स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। सगे-संबंधियों के साथ अच्छा समय बिताने वाले हैं। कार्यस्थल पर साथियों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होने वाले हैं। दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल: मानसिक रूप से अशांत रहने वाले हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। संतान को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। घर के किसी सदस्य की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। पेट दर्द के कारण परेशानी होगी।
कुंभ राशिफल: छोटे भाई से आपसी बहस हो सकती है। वाहन के दस्तावेज को लेकर सावधानी बरतनी होगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में सफलता मिलेगी। वस्त्र और आभूषण में धन खर्च होगा। जिद्दी स्वभाव के कारण नुकस्सान झेलना पड़ सकता है।
मीन राशिफल: आज कुछ अच्छा निर्णय ले सकते हैं। विचारों पर अटल रहने वाले हैं। कार्य में सफलता मिलने वाली है। भाई-बहनों से धन लाभ की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।