Horoscope Today, 10 December 2019: मेष राशिफल: उत्साह बना रहने वाला है। शरीर से स्वस्थ रहने वाले हैं। मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। खान-पान में संयम बरतना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन हो सकता है।

वृषभ राशिफल: घरेलू काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति बनी रहेगी। कफ से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। धर्म के कार्यों में धन खर्च होगा। सगे-संबंधियों से मिलना होगा। आर्थिक लाभ की संभावना है।

मिथुन राशिफल: दोस्तों से लाभ होगा। व्यापार में अनुमान से अधिक आय होगा। सरकारी कार्यों से अर्थीक लाभ की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से आपसी मनमुटाव हो सकता है। बाजार के कार्यों में व्यस्तता रहेगी।

कर्क राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। गुस्सा अधिक करने से मानसिक तौर पर व्याकुल रह सकते हैं। व्यापार से धन लाभ होगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का साथ मिलेगा।

सिंह राशिफल: व्यवसाय के लिए आज का दिन लाभकारी साबित होने वाला है। कार्यस्थल पर काम का बोझ करने से मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से अच्छा समय बिताने वाले हैं। यात्रा देशाटन का लाभ प्राप्त होगा।

कन्या राशिफल: घरेलू काम को लेकर चिंता में रहने वाले हैं। किसी विवाद के कारण मन अप्रसन्न रहने वाला है। किसी धार्मिक कार्य में सरीक हो सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। दैनिक आय में इजाफा होगा।

तुला राशिफल: सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करने वाले हैं। यात्रा से आर्थिक लाभ का योग है। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने वाले हैं।

वृश्चिक राशिफल: बिजनेस के काम से कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बीतने वाला है। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा मिलने वाली है। वाहन सुख का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर बॉस से अनबन हो सकता है।

धनु राशिफल: शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। किसी खास मित्र से अचानक मिलना होगा। कार्यस्थल पर कार्य का बोझ बढ़ने वाला है। चाहने वालों के साथ अच्छा समय बीतने वाला है।

मकर राशिफल: जमीन-जायदाद के दस्तावेज़ के कार्यों में सावधानी रखनी होगी। सरकारी कामकाज में परेशान होना पड़ सकता है। मानसिक तौर पर अस्वस्थ रह सकते हैं। संतान की सेहत की चिंता रहेगी।

कुंभ राशिफल: कोई नया कार्य सम्पन्न कर कर सकते हैं। कन्या की शादी को लेकर बाहर जाना पड़ सकता है। मकान के कार्य को लेकर विवाद हो सकता है। अध्यात्म के कार्य में रुचि ले सकते हैं। मानसिक तौर पर कुछ हद तक परेशान हो सकते हैं।

मीन राशिफल: आय से अधिक व्यय होगा। धन अधिक खर्च होने से मन अप्रसन्न रहेगा। घरेलू कार्यों को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आर्थिक कामकाज में संभलकर चलना होगा। कार्यस्थल पर काम को लेकर व्यस्तता रहेगी।