Horoscope Today (आज का राशिफल) 08 April 2020: मेष राशि (Aries): आज आपका दिन शुभ रहेगा। प्रायः सभी कामों में सफलता मिलने से मन खुश रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज कुछ बदलाव होने वाला है। कोई नया उपहार मिलेगा। परिवार के लोगों के बीच घरेलू वातावरण खुशनुमा रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus): आज आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मन में किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर आंखों की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini): आज आपको अनेक प्रकार का लाभ होने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। दोस्तों से मिलना-जुलना हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत दिख रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer): आज आपकी किस्मत में कई तरह के लाभ होने के संकेत हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों को अधिकारी से लाभ हो सकता है। शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा, जिससे तरोताजा महसूस करेंगे। वाहन सुख का योग है।
सिंह राशि (Leo): आज का दिन सामान्य रहने वाला है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नौकरीपेशे में परेशानी आएगी। कार्यस्थल पर बड़े अधिकारियों से संभालकर बात करें।
कन्या राशि (Virgo): कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ है। हालांकि अनावश्यक खर्चों से मन बेचैन रहेगा। साथ ही गुस्सा भी बहुत आएगा, इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखना चाहिए। परिवार के लोगों के साथ मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि (Libra): आज आपको कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ मौज-मस्ती करने के पीछे धन खर्च होगा। वैवाहिक सुख की प्राप्ति संभव है। शरीर स्वस्थ रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio): परिवार वालों के साथ खुशी भरा पल बीतेगा। शरीर स्वस्थ रहने से मन भी प्रसन्न रहेगा। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग मिलने वाला है। अधूरे काम को पूरा कर सकते हैं। पत्नी को मायके से कोई शुभ संदेश मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius): आज पेट से संबंधित परेशानी खड़ी हो सकती है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्य में सफलता न मिलने से गुस्सा अधिक आएगा। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने वाले हैं। लेखन में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि (Capricorn): आज का दिन मुश्किलों से भरा रहेगा। जिस कारण में अप्रसन्नता रहेगी। शरीर में ताजगी और स्फूर्ति की कमी का भी अनुभव करेंगे। सीने में दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं। अपरिचित महिला से संपर्क न रखें।
कुंभ राशि (Aquarius): शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेगा। पहले से चली आ रही किसी बात की चिंता दूर होगी। परिवार में भाई-बहनों के साथ किसी प्रोग्राम में जाने वाले हैं। पुराने साथी के मिलने से और भी अधिक खुशी का अनुभव करेंगे।
मीन राशि (Pisces): आज आपको अपने बोलने पर नियंत्रण रखना चाहिए। संभव है गुस्से के कारण किसी खास से मनमुटाव हो जाए। नकारात्मक विचार आपके मन पर हावी रहेगा। खान-पान पर संयम रखें। आंखो का दर्द परेशान करेगा।
