Horoscope Today (आज का राशिफल), Rashifal Today 20 March 2020: आज आपका पूरा दिन कैसा रहेगा और किसकी किस्मत खुलेगी। इन सब सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़िए आज का राशिफल।

मेष राशिफल: आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी और नई सोच के साथ आप काम शुरू करेंगे। माता जी से काफी स्नेह का अनुभव करेंगी और उनकी सलाह आपके काम आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

वृषभ राशिफलः आज के दिन भाग्य चमकेगा और घूमने जाने का मौका मिलेगा। मन खुश रहेगा और नई ऊर्जा के साथ आज के दिन को बिताएंगे। प्रेम के मामले में आज का दिन बहुत ही पॉजिटिव रहने वाला है और अपने प्रिय के संग सुकून भरे पल बिताएंगे।

मिथुन राशिफलः आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए स्वास्थ्य नें गिरावट आ सकती है। अपने विरोधियों पर आपको विजय प्राप्त होगी और अभ्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त होगी।

कर्क राशिफलः आज का दिन आपके लिए जीवन साथी से प्रेम और आकर्षण में बढ़ोतरी लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिलेंगे। खर्चे थोड़े बढ़ेंगे लेकिन आप को सुकून देंगे। पूरे परिवार में बेगद खुशनुमा माहौल बना रहेगा।

सिंह राशिफलः आज आपके अथक प्रयासों के बाद भी अच्छे परिणाम आने में देरी हो सकती है। बिना वजह के कलेशों से बचिए साथ ही  आप जिनसे प्रेम करते हैं अगर वो रूठ गए हैं तो उन्हें मनाने में कोई कमीं मत छोड़िएगा।

कन्या राशिफलः प्रेम जीवन के दौरान रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। संतान को सुख मिलेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेहत में सुधार होगा। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा।

तुला राशिफलः आज का दिन मानसिक चिंता वाला रहेगा। हालांकि बाद में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। परिजनों से संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों से भी मुलाकात का योग है।

वृश्चिक राशिफलः आज के दिन आप घर में खुशी से रहेंगे। हालांकि कुछ तनाव का भी माहौल बनने की आशंका है। घर में बड़े बुजुर्ग का का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर मन व्याकुल रहेगा।

धनु राशिफलः आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों और पत्नी के साथ सुकून महसूस होगा।

मकर राशिफलः दिन में ग्रह आपका साथ देंगे। कारोबार से फायदा होगा, हालांकि कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। पैसे का निवेश करने में सावधानी बरतें। नुकसान हो सकता है। कामकाज में कई तरह की बाधाएं आएंगी।

कुम्भ राशिफलः आज आपको अपनी कई चीजों पर ध्यान देने की ज्यादा जरूरत है, जिनमें से एक आपका स्वास्थ्य है और दूसरा आपका धन स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है कुछ परेशानियां आएंगी मानसिक तनाव भी रह सकता है और आपके खर्चे भी काफी अधिक होंगे। व्यर्थ के झगड़ों से बचें और जरूरी ना हो तो आज अकेले ही समय व्यतीत करें।

मीन राशिफलः आज आपकी इनकम बढ़ सकती है। नए कार्यों में मन लगेगा कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्यार के मामले में भी आज आप लकी रहेंगे। दांपत्य जीवन में जीवन साथी का सहयोग आपके काम में होगा और पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण होगा।