Horoscope Today, 30 March 2021: मेष राशिफल: आज का दिन संघर्षपूर्ण बीतने वाला है। लेखन कार्य में रुचि लेंगे। भाई-बहनों से प्यार बना रहेगा। घरेलू काम को लेकर चिंता बढ़ने वाली है।
वृषभ: आर्थिक लाभ की संभावना है। शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। व्यापार में आर्थिक नुकसान होने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।
मिथुन: निजी व्यापार में लाभ होने वाला है। शारीरिक और मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी। परिवार में आर्थिक खर्च बढ़ेगा। आँखों का विकार हो सकता है।
कर्क: आर्थिक मामलों पर आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। परिवार का वातावरण अनुकूल रहने वाला है। सगे-संबंधियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा।
सिंह: नया कार्य आरंभ कर सकते हैं। अधूरे काम को पूरा करने का अवसर मिलेगा। व्यापार को लेकर नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। दैनिक आय में बढ़ोतरी होने वाली है। यात्रा आनंददायक रहने वाला है।
कन्या: व्यापार से लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा।
तुला: मानसिक रूप से चिंतित रहने वाले हैं। दैनिक आय का लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा से कष्ट होगा। घर में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
वृश्चिक: शरीर और मन ताजगी से भरा रहेगा। पारिवारिक जनों और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना होगा। किसी खास काम में बाधा आएगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। दैनिक आय में कमी महसूस कर सकते हैं।
धनु: आज का दिन खुशनुमा बीतने वाला है। किसी खास दोस्त से मुलाक़ात होगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। छोटी-मोटी यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में वृद्धि की संभावना है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
मकर: मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा। जिस कारण मन अप्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। जो पहले से बीमार थे उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ का योग है। मायके से शुभ समाचार मिलेगा।
कुंभ: सरकारी योजना से आर्थिक लाभ मिलेगा। पिता की संपत्ति से लाभ का योग है। पठन-पाठन में रुचि रहने वाली है। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आर्थिक योजना बना सकते हैं।
मीन: आज आप ख्यालों में खोये रहने वाले हैं। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। संतान की ओर से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। पिता से आर्थिक लाभ होने वाला है।