Horoscope Today (आज का राशिफल) 27 May 2021:मेष: अपनों से दूरियां मिटेंगी। अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज आपके शरीर मे नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृष: पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। शरीर में आलस्य की प्रवृत्ति बनेगी जिसके कार्यक्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। अचानक से घर में मेहमान आने से आप कुछ परेशान रहेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में ज्यादा लगेगा।
मिथुन: किसी काम को शुरू करने से पहले बड़ों से सलाह जरूर लें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आज परिवार में किसी न किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
कर्क: बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा। पिता से हर संभव सहायता प्राप्त होंगी। नौकरी करने वालों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। नौकरी तलाश रहे व्यक्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
सिंह: आज आप अपने स्वभाव में गुस्सैल होंगे जिसके कारण किसी के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी होगी । आज आपका स्वभाव थोड़ा घमंडी होगा।
कन्या:पारिवारिक व्यवसाय में आपकी जिम्मेदारियां बखूबी पूरी होंगी। परंतु अभी किसी नए काम की योजना बनाना उचित नहीं है। हालांकि आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरी सेवारत लोग अपने कार्यों को बखूबी अंजाम देंगे।
तुला:अपनी मनोवृत्ति सकारात्मक बनाकर रखें। भाई-बहनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अभी कोई भी नया निर्णय लेने के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस से संबंधित कार्यों में कुछ दिक्कतें आएंगी।
वृश्चिक: नौकरी में बदलाव के योग हैं। कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी। परिवार की सुख शांति में कमी बन सकती है। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं। सामाजिक कार्यों में लगे रहें।
धनु: जिन लोगों की आपने मदद की थी वही आपके विरोध में होंगे। लिहाजा आज आपको मानसिक अस्थिरता रहेगी। आज आपको भाग्य से हर संभव सहायता मिलेगी हर तरफ से खुशी के हालात पैदा होंगे।
मकर: परिवार के सदस्यों के साथ किसी प्रकार का मतभेद पैदा हो सकता है। हालांकि वैचारिक मतभेद दूर होंगे। आज के दिन बनाई गयी सारी योजनाएँ आपकी सफल होंगी। माता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
कुंभ: बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने का समय है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा जाने वाला है, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के परचम लहरायेंगे । कार्यक्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति होगी पिता की सेवा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
मीन: धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। आज भाग्य आपको हर संभव सहयोग करेगा और परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।