Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 May 2021: मेष: आज किसी भी तरह के खर्च के प्रति सतर्क रहें। अनावश्यक खर्च से कुछ दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन में परेशनियों के कारण मन चंचल रहेगा। सामाजिक जीवन में अपमान हो सकता है।
वृष: व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। अतिथि के आने से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। सरकारी कार्य से आर्थिक लाभ होने वाला है। नौकरी में उन्नति का योग है।
मिथुन: परिवार में भाई-बहन और माता-पिता से सहयोग मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। विदेशी आय का योग बन रहा है। नया काम आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ है।
कर्क: आज नौकरी या व्यापार में धन लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में संतान सुख का समाचार मिलेगा। किसी महिला साथी की नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं।
सिंह: व्यापार में साझेदार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है। रिश्तेदार के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है। दुर्घटना से बचकर रहना होगा। मन में पारिवारिक बात को लेकर व्याकुलता रहने वाली है। धनु वालों पर कब तक रहेगी शनि साढ़े साती? जानिए शनि दोष से बचने के उपाय
कन्या: आज वाहन सुख का लाभ मिल सकता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम करना अच्छा रहेगा। भोजन और वस्त्र के लिए आर्थिक खर्च की अधिकता रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में आनंद सब कुछ अच्छा रहेगा।
तुला: ऑफिस में अतिरिक्त काम करने के कारण मानसिक थकान होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। खान-पान में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिजनेस में कोई नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है।
वृश्चिक: आज का दिन आर्थिक मामले में मिलाजुला असर देने वाला साबित होगा। गुस्सैल प्रवृति के कारण जरूरी काम प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने से मानसिक खुशी मिलेगी। व्यवहार में मधुरता लाने की भरपूर कोशिश करेंगे।
धनु: गुस्से पर नियंत्रण रखें। अधिक चिंता करने से मानसिक तौर पर परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दैनिक जीवन में आर्थिक तंगी रहने वाली है।
मकर: अनावश्यक विवाद से दूर रहें। गलत कामों में धन खर्च होगा। शारीरिक रूप से थकान महसूस करने वाले हैं। संतान की समस्या को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में प्रगति होगी।
कुंभ: दाम्पत्य जीवन के लिए आज का दिन आनंदमय बीतने वाला है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है। प्रेमिका से मुलाक़ात हो सकती है। आज आपको संतान की प्रगति का शुभ समाचार मिलेगा।
मीन: आज आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। वैवाहिक जीवन में खुशी रहने वाली है। सामाजिक काक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। व्यापार से आर्थिक लाभ की आशा कर सकते हैं।