आज का दिन कई राशियों के लिए अच्छा और शुभ है। मिथुन और कर्क राशि के जातकों को आज का दिन अपने काम में सफलता दिलाएगा। वृष राशि के जातकों को अप्रत्याशित लाभ मिलने की संभावना है। आज के राशिफल में और क्या खास है आपके लिए जानिए यहां…

मेष राशिफल: परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

Weekly Horoscope (Rashifal) 23 March to 29 March 2020: पूरे सप्ताह का राशिफल यहां जानें

वृषभ राशिफल: आज आपको अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नए दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी तरह के अनावश्यक यात्राओं से बचने का प्रयास करना बेहतर हो सकता है। इस दिन कोई महत्वपूर्ण निर्णय को अंजाम देना नुकसानदायक हो सकता है।

strong>मिथुन राशिफल: मित्रों से मुलाकात हो सकती है। भाई-बहनों का जीवन भी सुखद रहेगा। वे कार्य क्षेत्र में उन्नति का अनुभव करेंगे। आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। थोड़ी तनावपूर्ण स्थिति भी रहेगी परंतु प्रयास सफल हो सकता है। अनावश्यक यात्राओं की वजह से खर्चों का बोझ बढ़ सकता है।

आज कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, इसको जानने के लिए पढ़ें यह

कर्क राशिफल: नौकरी पेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है। किसी पुराने दोस्त से मुलाक़ात हो सकती है। किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सोची समझी रणनीति के तहत किए गए कार्यों से कोई नुकसान नहीं हो सकता। जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लें। इससे समस्या आ सकती है।

जानें कैसा रहेगा आज आपका प्रेम संबंध और किनसे जुड़ेंगी आपकी कड़ियां

सिंह राशिफल: यात्रा का योग है, लेकिन तनाव भी रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज कारोबार में मुनाफा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों से लाभ मिलेगा। किसी भी तरह के नए काम की आज कोई शुरुआत न करें। किसी बच्चे या बूढ़े का स्वास्थ आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। आप शारीरिक और मानसिक रूप से ठीक महसूस करेंगे।

आज दिन भर कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य और कितने फिट रहेंगे आप, जानें यहां

कन्या राशिफल: सरकारी नौकरी का योग बन रहा है। आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक से बीतने का योग्य है। पारिवारिक जीवन में आनंद बना रहेगा। लोकहित का कार्य कर पाएंगे। आज सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी तरह के विवाद से खुद को बचाएं। अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो आपके लिए काफ़ी फ़ायदा होगा।

आपके जीवन में आज कैरियर को लेकर क्या नया है, देखें यहां

तुला राशिफल: धन लाभ हो सकता है। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहा है। निर्णय लेने के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा हैǀ दिन में मां का आशीर्वाद जरूर लें। पारिवारिक जीवन में तनाव होने के कारण कामकाज में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है। वैचारिक मतभेद नहीं आने दें। गणेश जी की आराधना करें।

वृश्चिक राशिफल: आध्यात्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवार का साथ और सुख मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने का योग है। धन प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक कारणों से धन खर्च हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। पिता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास सफल हो सकता है।

धनु राशिफल: घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। भाई-बहनों से लाभ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग है। अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। किसी भी तरह का निर्णय लेने में सोच-समझकर पहल करें।

मकर राशिफल: आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। छोटी यात्रा पर जा सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। धार्मिक तथा मांगलिक कार्यों में जाने की भी संभावना है। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। विवादों से दूर रहे। ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि समय सब ठीक कर देगा।

कुंभ राशिफल: यात्रा के लिए आज का दिन शुभ है। नौकरी के लिए आज अच्छा योग बन रहा है। उधार दिए हुए पैसे मिल सकते है। नौकरी मिलने के भी योग हैं। माता-पिता को दुखी नहीं करें। उनका आशीर्वाद आपको तरक्की देगा। सबकी सहमति से ही कोई नया काम शुरू करें।

मीन राशिफल: संतान की ओर से सुखद समाचार मिलने की वजह से मन प्रसन्न रह सकता है। आज के दिन आपके व्यवहार में विनम्रता आ सकती है। दूसरों के साथ आप सहयोगात्मक रवैया अपना सकते हैं। घर परिवार में सबके साथ मधुर संबंध बने और सबके साथ आपसी सामंजस्य बेहतर हो इसके लिए प्रयास करना चाहिए।