Horoscope Today, 22 December 2019: कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए आज टेंशन भरा दिन हो सकता है। किसी को जीवनसाथी के साथ तो किसी को सेहत की वजह से। यही नहीं धनहानि की संभावना भी बनी हुई है। वहीं मीन, कुंभ और मिथुन राशि पर भी सेहत के नुकसान की संभावना दिख रही है। अगर सभी राशियों की सामुहिक गणना देखें तो आज सभी को सचेत होकर रहना ही ठीक होगा। जानिए राशि के अनुसार आज का दिन कैसा जाएगा….
मेष राशिफल: आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। सेहत के नजरिए से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। किसी यात्रा पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। बाहर रह रहे बच्चे अचानक घर आ सकते हैं।
वृषभ राशिफल: नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा बीतेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़े अधिकरियों का सहयोग मिलेगा। लंबे समय से टल रही पदोन्नति मिल सकती है।
मिथुन राशिफल: आज किसी भी नए काम में हाथ न डालें। माता की तबियत को लेकर चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले लोग ऑफिस की गुटबाजी से बचें। व्यापार में विपरीत परिस्थितियों से जूझना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल: पिता से किसी जमीन को लेकर मनमुटाव हो सकता है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज किसी फैसले पर न आएं। आध्यात्मिक कार्यों के प्रति लगात रहेगा। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
सिंह राशिफल: पत्नी के साथ ससुराल को लेकर विवाद होने की संभावना है। किसी विवाद के चलते कोर्ट कचहरी में फंस सकते हैं। सामाजिक कार्यों में यश मिलने वाला है।
कन्या राशिफल: मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जिसकी वजह घर के सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। पत्नी कोई खास बात बता सकती है। कोई अच्छा काम सफल होगा। यात्रा में सावधान रहने की आवश्यकता है।
तुला राशिफल: संतान की तबीयत चिंता का कारण बनेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा गुजरेगा। पिता से वित्तीय मदद मिलेगी। किसी साथी से कर्ज लेना पड़ सकता है। आज किसी भी विवाद में पड़ने से बचें। यात्रा से धन हानि होगी।
वृश्चिक राशिफल: मन विचलित हो सकता है। किसी भी डॉक्यूमेंट्स पर बिना सोचे समझे हस्ताक्षर न करें। बड़ा नुकसान होने के योग हैं। धन-हानि की संभावना है। छोटे भाई से विवाद हो सकता है। यात्रा का योग है।
धनु राशिफल: आय बढ़ाने के लिए नौकरी पेशा लोग आज किसी भी बिजनेस में निवेश न करें। सेहत को लेकर निश्चिंत रहेंगे। सामाजिक कार्यों में योगदान बढ़ाएंगे। कार्य में सफलता मिलने वाली है। भाई-बहनों से अच्छा संबंध रहने वाला है।
मकर राशिफल: माता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। घर के किसी सदस्य से आपसी कलह हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में दिक्कत आएगी। आंखों से संबंधित समस्या परेशान करेगी। शेयर बाजर में पैसा लगाने से बचें।
कुंभ राशिफल: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। किसी खास साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। मायके से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। मन में आध्यात्मिक विचार आएगा। कार्यस्थल पर अच्छा माहौल रहेगा।
मीन राशिफल: धन के लोभ में फँसने से नुकसान होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। धार्मिक गतिविधि में धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकता है। पूंजी निवेश से बचकर चलना होगा।