हर राशि का दिन उनके ग्रह-नक्षत्रों के कारण अलग-अलग फल देता है। राशिफल की गणना के वक़्त ग्रह-नक्षत्रों के अलावा पंचांग को भी ध्यान में रखा जाता है। राशिफल ही बताता है कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल रहेंगे या नहीं। दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाएं तैयार कर सकते हैं। राशिफल ये भी बताता है कि किस राशि को दिन में धन लाभ होने वाला है।

मेष राशि- ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम वाला है। इस दिन अगर आप किसी तरह का कर्ज लेने की सोच रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें। किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले आज परिवार वालों की सलाह जरुर लें। आज के दिन आपके परिजनों के बीच प्यार बना रहेगा।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए ज़िम्मेदारी भरा रहने वाला है। आपको नए काम सौंपे जा सकते हैं जिसमें लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी और परिवार से मधुर संबंध बनाकर रखें, किसी भी विवाद में न पड़ें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। फैसले सोच समझ कर लें वरना आगे चलकर दिक्कत आ सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूती देने वाला होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। खरीददारी की संभावना है और परिवार वालों से संबंध अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ के भी योग हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को आथिक लाभ होने की संभावना है। उनके आय में वृद्धि होगा और कारोबार में मन लगेगा। हालांकि कुछ मानसिक दिक्कतें हो सकती हैं।

कन्या राशि- किसी नए काम में निवेश करें, समय आने पर उसका लाभ मिलेगा। परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा लेकिन खर्चे अधिक हो सकते हैं। इसलिए खर्च पर नजर रखें और धन का सही इस्तेमाल करें।

तुला राशि- आपके संतान की शिक्षा के मामले में आज का दिन शुभ रहने वाला है। निवेश करने की संभावना है और आपकी निर्णय क्षमता में भी सुधर होगा।

वृश्चिक राशि- आज आपको शुभ समाचार मिल सकते हैं वहीं परिवार में कलेश की संभावना है। इसलिए परिवार वालों से रिश्ते बेहतर बनाकर रखें और किसी विवाद में चुप हो जाना बेहतर समझें।

धनु राशि- धनु राशि का साहस आज उनके काम आएगा और सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। परोपकार में मन लगेगा और धार्मिक अनुष्ठानों में भी जा सकते हैं।

मकर राशि- कारोबार में वृद्धि होगी और परिस्थियां आपके अनुकूल होंगी। दिन आनंद में बीतेगा लेकिन किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। बचत पर आपका ध्यान रहेगा और पैसे में भी बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे।

मीन राशि- मीन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और सभी लोगों का साथ मिलेगा। मेहनत के दम से अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे और लाभ कमाएंगे।