आज आपका पूरा दिन कैसा रहेगा और किसकी किस्मत खुलेगी। इन सब सवालों के जवाब पाने के लिए पढ़िए आज का राशिफल। मेष राशिफल: काम पर ध्यान देने से अच्छी सफलता मिलेगी। आय भी बढ़ेगी। परिवार में कुछ तनाव का माहौल रहेगा। बीमारी भी हो सकती है। सावधानी बरतें। मित्रों से खुशी मिलेगी।
क्या है आज आपकी आर्थिक स्थिति, ऐसे जानें
वृषभ राशिफलः दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मन में उत्साह का भाव रहेगा। हालांकि आय प्रभावित रहेगी। यात्रा का भी योग है। काम में सफलता मिलेगी। विचारों में धैर्य बनाए रखें।
नौकरी और कैरियर में क्या होगा उतार-चढ़ाव, देखें यहां
मिथुन राशिफलः परिवार में सुख-शांति रहेगी। सुबह कुछ तनाव जैसा महसूस होगा। यात्रा का भी योग है। काम में सफलता मिलेगी। घर के लोग कुछ नया काम शुरू करने की सोच रख सकते हैं।
आज आपके प्रेम संबंधों में ग्रहों की कैसी रहेगी चाल, जानें यहां
कर्क राशिफलः भाग्य की मजबूती से काम बनेंगे। दिन में स्थितियों में बदलाव आएगा, जिसका आपको फायदा होगा। आप अपने काम पर ध्यान देंगे। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। मन में औरों के लिए प्रेम की भावना होगी।
पापमोचिनी एकादशी की संपूर्ण व्रत कथा यहां पढ़ें, जानिए व्रत की विधि और मुहूर्त
सिंह राशिफलः आज का दिन मानसिक तनाव देने वाला रहेगा। खर्चों में किफायत बरतें। हालाकि परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा। आपसी बातचीत बढ़ेगी। काम में सफलता मिलेगी।
आज आपका स्वास्थ्य कैसा रहेगा, यहां देखें
कन्या राशिफलः बच्चों को लेकर कुछ मानसिक उलझन होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। किस्मत काफी अच्छी रहेगी। मन में उत्साह और उमंग का भाव रहेगा।
तुला राशिफलः आज का दिन मानसिक चिंता वाला रहेगा। हालांकि बाद में स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। परिजनों से संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों से भी मुलाकात का योग है।
वृश्चिक राशिफलः आज के दिन आप घर में खुशी से रहेंगे। हालांकि कुछ तनाव का भी माहौल बनने की आशंका है। घर में बड़े बुजुर्ग का का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर मन व्याकुल रहेगा।
धनु राशिफलः आज का दिन बढ़िया रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। रुके काम पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बच्चों और पत्नी के साथ सुकून महसूस होगा।
मकर राशिफलः दिन में ग्रह आपका साथ देंगे। कारोबार से फायदा होगा, हालांकि कोई मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती है। पैसे का निवेश करने में सावधानी बरतें। नुकसान हो सकता है। कामकाज में कई तरह की बाधाएं आएंगी।
कुम्भ राशिफलः दोपहर बाद मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी और उसके बाद आपको धन लाभ भी हो सकता है। किसी यात्रा पर जाएंगे जिससे मन को शांति मिलेगी। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा। जीवन साथी के झगड़ा होने की नौबत आ सकती है।
मीन राशिफलः मानसिक चिंता में रहेंगे। काम को बेहतर और पूरा करने की कोशिश करें। हालांकि मेहनत करने में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।