Horoscope Today, 18 October 2021: मेष : आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। कारोबार बेहतर होगा। छात्रों के करियर में सफलता मिलेगी। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही ना बरतें।

वृष : आज आपको शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक कार्यों को विस्तार देंगे। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।

मिथुन : आज के दिन रुका हुआ कोई कार्य चल पड़ेगा। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्य आपका साथ देगा। आज अपने स्वास्थ्य की अनदेखी ना करें।

कर्क : आज का दिन जोखिम से भरा है। परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। जाँब में सफलता की प्राप्ति होगी। बिजनेस में उन्नति  हो सकती हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आज वाहन तेज ना चलाएं।

सिंह : आज आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के बारे में सोच सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे।

कन्या : आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। नौकरी में सफलता से खुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आज जुबान को अनियंत्रित न होने दें।

तुला : आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। जाँब में उच्चाधिकारियों से तनाव रहेगा। व्यवसाय की स्थिति मध्यम है। आज भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।

वृश्चिक : आज भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। नौकरी में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आज गृह कलह ना करें।

धनु : आज आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता दिलाएगा। बैंकिंग व आईटी जाँब से जुड़े लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी।आपकी व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन उग्रता ना करें।

मकर : आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। धन की आवक बढ़ेगी। राज सत्ता पक्ष का आपको सहयोग मिलेगा।आज पूंजी निवेश ना करें।

कुंभ : आज आपको जिस चीज की आवश्यकता होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। किसी उम्मीद में आकर कोई जोखिम न लें। आज अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। आप समाज में सराहे जाएंगे।

मीन : आज स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। बिजनेस में सफल रहेंगे। नौकरी में कोई बड़ा लाभ हो सकता है। आज नेत्र कष्ट हो सकता है। व्यापारिक दृष्टीकोण से आप ठीक च आज बेवजह का खर्च ना करें।