Horoscope Today (आज का राशिफल) 18 May: मेष: आज स्वास्थ्य गिरता हुआ नजर आएगा। सगे-संबंधियों से मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी को मनोरंजन के साधन उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे खर्च बढ़ेगा। छोटी-मोटी दुर्घटना के योग हैं। सावधान रहें।

वृष: आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं। जिनकी शादी नहीं हुई है उनके लिए शादी का योग बन रहा है। संतान से लाभ हो सकता है। दोस्तों के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन: आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजना साकार होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। घरेलू मामले पर पत्नी से मनमुटाव हो सकता है। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें। सुख के साधनों में खर्च होगा।

कर्क: आज आप अस्वस्थ रहने वाले हैं। आलस्य का शिकार हो सकते हैं। खुशी पाने के लिए धन खर्च कर सकते हैं। संतान के बारे में चिंतित रहने वाले हैं। किसी विदेशी स्रोत से आय होने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा।

सिंह: खान-पान में सतर्कता बरतें नहीं तो स्वस्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक शांति के गुस्से पर नियंत्रण रखें। इलाज के पीछे पैसा खर्च होने वाला है। मानसिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। परिवार के सदस्यों के साथ घरेलू मसले पर विवाद हो सकता है। अपनी ही राशि मकर में विराजमान हैं शनि देव, इन 3 राशियों पर चल रही है शनि साढ़े साती

कन्या: कारोबार में फायदे के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापारिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की उन्नति से मानसिक प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

तुला: ससुराल पक्ष से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यावसायिक कार्य में प्रगति नजर आएगी। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिलेगा। पत्नी की स्वस्थ्य थोड़ा स्थिर रहेगा। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी।

वृश्चिक: आज दैनिक आय मध्यम रहेगा। पेट दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। व्यक्तिगत खर्च की अधिकता रहने वाली है। वाद-विवाद से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता रहने वाली है।

धनु: आज मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशी रहेगी। बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्य की गतिविधि बढ़ती नजर आएगी।

मकर: स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा बीतने वाला है। किसी पर्यटन स्थल पर घूमने जा सकते हैं। परिवार में भाई-बहन से भरपूर प्यार मिलेगा। आर्थिक लाभ की संभावना है। किसी प्रकार के नए कार्य शुरू करने के लिए आज का दिन रहेगा।

कुंभ: आज आप अपने व्यवहार से दूसरों को प्रसन्न रखने वाले हैं। आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी कारण से यात्रा पर जा सकते हैं। चाहने वालों से मुलाक़ात हो सकती है। आज नकारात्मक विचार से दूर रहना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

मीन: आज आपको शारीरिक कष्ट रहने वाला है। दैनिक आय की कमी और खर्च की अधिकता नजर आएगी। सीने में दर्द की समस्या कुछ हद तक परेशान कर सकती है। वाणी में उग्रता के कारण अपनों से विवाद हो सकता है।