Daily Horoscope (Rashifal) Today 18 January 2020 Rashifal Today: 18 जनवरी 2020 दिन शनिवार। तिथि है माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि। हिंदू पंचांग के अनुसार नवमी तिथि आज से शुरू होकर रविवार सुबह 4.1 बजे तक रहेगी। इस बीच धृति योग भी पड़ रहा है जिसमें अगर मकान या संपत्ति की नींव डालें तो आपको जीवन भर उससे लाभ व सम्मान प्राप्त होता रहता है। इसके अलावा आज का दिन मेष, सिंह, कन्या, कुंभ व वृषभ राशि वालों के लिए खास अच्छा रहेगा पर बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल…
मेष राशिः आज का दिन खुशियां लेकर आ सकता है। लंबे समय से बन रही निवेश की योजना सफल हो सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। माता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। कार्यस्थल पर उत्साह से भरे रहेंगे।
वृष राशिः आज का दिन मुनाफे वाला होगा। आर्थिक फायदे के योग बन रहे हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके आगे बाधाएं खड़ी करने के लिए विरोधी घात लगाए बैठे हो सकते हैं।
मिथुन राशिः दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको आज वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी भी बहस में न पड़ें। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। भाई से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है।
कर्क राशिः आज मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। जिसका असर आपके काम पर पड़ेगा। लंबे समय से बना रहे किसी योजना को रोकना पड़ सकता है। परिजनों संग दिन अच्छा बीतेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। हालांकि भाग्य आपका साथ हर काम में देगा।
सिंह राशिः कार्यक्षेत्र में किए गया प्रदर्शन बेहतर साबित होगा। लंबे समय से बन रही योजना सफल होने के संकेत हैं। नौकरी वाले जातकों को आय बढ़ाने के बारे में फैसला लेना पड़ सकता है। किसी निए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दांपत्त जीवन में खुशी रहेगी।
कन्या राशिः आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। कहीं निवेश करने का आज बेहतर दिन है। लंबित कार्य भी आज पूरे हो सकते हैं। व्यवसायिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी विवादित काम में चले आ रहे केस में सफलता मिल सकती है। मां की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है।
तुला राशिः आज का दिन तनाव भरा हो सकता है। छोटी बातें भी आपको विवाद का कारण दे सकती हैं। काम के बीच ईगो लाना आपको नुकसान दे सकता है। कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नई दिशा की ओर जाने के बारे में सोचेंगे। बच्चों के जरिए आपको अपने काम में सहायता मिलेगी।
वृश्चिक राशिः आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन बेहतर है। मन में किसी तरह के नकारात्मक विचार न लाएं और मन लगाकर काम करें। जीवन की चुनौतियों का सामना करने में आपके परिजन और दोस्त मददगार साबित होंगे।
धनु राशिः क्रिएटिव कार्य में रुचि बढ़ेगी। अचानक से लाभ होगा। भूमि संबंधनी बाधा दूर होगी और धन लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी और नौकरी में उन्नति होगी। निवेश में फायदा होगा।
मकर राशिः अगर आप कहीं बाहरी यात्रा का प्लान कर रहे हैं जो आज का दिन बेहतर है। आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी और आने वाले दिनों में यह यात्रा लाभकारी होगी। पारिवारिक जीवन खुशी से बीतेगा। कार्यस्थल पर साथी आपका सहयोग करेंगे।
कुंभ राशिः आज का दिन शानदार है। आज आप जो काम भी करेंगे आपको सफलता मिलेगा। निवेश करेंगे तो जबरदस्त लाभ होगा। व्यवसाय और व्यापारियों को डेली से आज ज्यादा लाभ मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन राशिः आज का दिन आपके लिए अवसरवादी है। नई दिशा के मौके मिलेंगे जिनका चुनाव करने में आपको लाभ होगा। लंबित व्यवसायिक योजना पूरी होगी। नौकरी में काम का प्रेशर अधिक रहेगा। घर में पिता की मदद मिलेगी।