Horoscope Today (आज का राशिफल) 13 October 2020: मेष राशिः आज का दिन आपके लिए शुभ है। मन शांत रहेगा। नए योजनाओं के बारे में विचार करेंगे और शुरुआत के लिए भी अच्छा है। प्रोपर्टी से संबंधित कोई मामला आपके पक्ष में होगा। लोगों का प्यार मिलेगा और परिवार का साथ मिलेगा। किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें। सामाजिक कार्यों में रुचि लें।

वृष राशिः भाग्य का आपका साथ देने के लिए तत्पर है। किए गए काम के अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरीपेशा को सीनियर्स से सम्मान मिलेगा। विचारों में बढ़ोत्तरी होगी और ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और इनकम में भी वृद्धि होगी। कोई भी कार्य प्रारंभ करने से पहले उस पर चिंतन मनन करें, उसके बाद ही उसे अंजाम दें।

मिथुन राशिः कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलेगा। इनकम में इजाफा होगा और प्रमोशन के चांसेज है। परिवार के बीच का माहौल अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दूर की यात्रा पर जाने का विचार करेंगे। लोक कल्‍याण के कार्यों में हिस्‍सा लें, इससे आपकों शांति का अनुभव होगा।

कर्क राशिः विरोधी आज आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। मन में तमाम तरह के विचार उमड़ेंगे। आर्थिक मामलों को किसी व्यक्ति विशेष के जरिए नई राह मिलेगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। हमेशा सकारात्‍मक सोचें, इससे आप में कुछ करने का जज्‍बा बना रहेगा।

सिंह राशिः कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को खुशखबरी मिलेगी। आपकी पहचान बनेगी और धन प्राप्ति का रास्ता मिलेगा। प्रेम संबंध रखने वाले लोग भविष्य के बारे में सोचेंगे। संतान की ओर से सुख प्राप्त होगा। किसी के बारे में नकारात्‍मक सोचने से आपका परिवार स्‍वयं ही परेशानी में आ जाएगा। इसलिए ऐसा न करें।

कन्या राशिः आर्थिक लाभ मिलेगा और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। भूमि और भवन खरीद के लिए आज का दिन उत्तम है। किसी नई योजना की डील के लिए दिन अच्छा है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। गरीब-असहाय के बारे में हमेशा सकारात्‍मक सोचें। उनके लिए जो कुछ मदद कर सकते हैं करें।

तुला राशिः दिन अनुकूल नहीं है। मन अप्रसन्न रहेगा और सेहत में भी गिरावट आएगी। निजी रिश्तों में दिखावा न करें। लोगों द्वारा आपको बताई गई कमियों को निगेटिव लेने की बजाए शांति से समझें और खुद में सुधार लाएं। कोई भी कार्य शांति और प्रसन्नता से करें। उसका अद्भुत लाभ आप को मिलेगा।

वृश्चिक राशिः नए लोगों से मुलाकात से संभव है। निगेटिव विचारों को मन में न लाएं और दूसरे के बहकावे में न आएं। दिन सामान्य है। दिन में कार्यों के चलते बिजी रहेंगे। बातचीत से रिश्तों में आईं दरारें दूर होंगी। दान करने से कुछ घटता नहीं है बल्कि उसका फल और अधिक आप को मिलेगा।

धनु राशिः आज आपका दिन गुजरेगा और घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। रिश्तों में नयापन मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। वाणी पर कंट्रोल करें। जीवन में हमेशा सकारात्‍मक सोचें, इसका प्रभाव अपके परिवार और बच्‍चों पर भी पड़ेगा। इसका परिणाम आपके जीवन में बेहतर होगा

मकर राशिः परिवार और संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। आमदनी के नए साधन बनेंगे। कार्य में लाभ मिलेंगे। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। काम में बदलाव करने का समय है। किसी की ओर से आपको प्रपोजल मिल सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। जीवन में किसी की मदद करने से बेहतर कोई पुण्‍य का कार्य नहीं हो सकता है।

कुंभ राशिः लंबित काम आज पूरा होगा। करिअर के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। धन लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपसी सहयोग मिलेगा। ईश्‍वर से हमेशा प्रार्थना कीजिए कि आप को ईश्‍वर इस स्थिति में बनाए रखें कि आप लोगों की मदद कर सके। मदद जैसा दुनिया में कोई पुण्‍य कार्य नहीं है।

मीन राशिः दिन सामान्य रहेगा। किए गए प्रयास में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं स्थगित होंगी। सहयोगी आपका भरोसा तोड़ेंगे। किसी से अनबन हो सकती है। मन को शांत रखने की कोशिश करें। ईश्‍वर पर भरोसा रखिए, जो कुछ होगा आप के हित में होगा। मन में शांति और विश्‍वास बनाए रखना आप के लिए जरूरी है।