Horoscope Today, 11 February 2020: आज का राशिफलः मिथुन राशि राहू में स्थित है और चंद्रमा में सिंह राशि की स्थिति है। गुरू, केतु और मंगल धनु राशि में हैं। मकर राशि में सूर्य और शनि का वा है। कुंभ राशि में बुद्ध विराजमान है और शुक्र मीन में बैठे हैं। ये तो है ग्रहों का गोचर और अब जानिए आज का राशिफल।
मेष राशिः स्टूडेंट्स और राइटर के लिए आज का दिन अच्छा है। नकारात्मक भावनाओं पर काबू रखें और फालतू के विवाद में न उलझें। ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन मन थोड़ा व्याकुल रहेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
वृष राशिः वाहन और घर की खरीद करने के लिए आज दिन सही है। निवेश से भी लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। भगवान को हरी चीज अर्पित करेंगे तो लाभ मिलेगा। विवाद में न पड़ें।
मिथुन राशिः आज भाग्य आपका साथ देने के लिए तत्पर है। मन चंचल रहेगा और थोड़ी व्याकुलता आएगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ मिलेगा और नौकरीपेशा लोगों को सम्मान मिलेगा।
कर्क राशिः व्यसाय में लाभ मिलेगा और नौकरी में तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। गुस्से पर काबू रखें। निवेश के लिए आज का दिन सही नहीं है।
सिंह राशिः सितारे आपका साथ देने के लिए तत्पर हैं। सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक तीनों मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। व्यापार में आपको ताबड़तोड़ लाभ मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
कन्या राशिः नकारात्मक भाव मन में रहेंगे लेकिन परेशान न हों। खर्च बढ़ेंगे। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी से खिटपिट हो सकती है। शनि भगवान का पूजन करें।
तुला राशिः रुका हुआ धन वापस मिलेगा। रोजगार को नई दिशा मिलेगी। शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान के करिअर को नई राह मिलेगी। उर्जावान महसूस करेंगे। मन में आशाएं रहेंगी।
वृश्चिक राशिः व्यापार में राजनीति लाभ मिलेगा। रोजगार में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। मन में नकारात्मक विचार आएंगे। जीवनसाथी का लाभ मिलेगा।
धनु राशिः अचानक लाभ होगा। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। पूजा पाठ में मन लगेगा। क्रोध पर कंट्रोल करें वरना चीजें बिगड़ सकती हैं।
मकर राशिः लाइफ में चल रहीं उलझनें दूर होंगी। मन में नकारात्मक चीजें न लाएं। किसी भी योजना को शुरू करने से पहले दो बार सोंचे। जल्दबाजी का निर्णय हानि पहुंचाएगा।
कुंभ राशिः दिन अच्छा बीतेगा। परिजनों के साथ मौज-मस्ती का माहौल रहेगा। व्यापार के नए अवसर मिलेंगे। मन की चंचलता पर काबू रखें। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। व्यवसाय सामान्य रहेगा न ज्यादा न कम।
मीन राशिः सकारात्मक प्रभाव के चलते शत्रु पराजित होंगे। रुके हुए काम बनेंगे। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के जरिए लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।

