Horoscope Today (आज का राशिफल), 05 march 2020: वृष, तुला, धनु और कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक लाभ वाला है। मेष और सिंह राशि वालों को अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। मिथुन राशि के लोगों के नए और पुराने कामों में सफलता मिलेगी। जानिए आज के राशिफल में क्या खास है आपके लिए…

मेष राशिफल: मेष राशि के जातकों के मन में गुस्सा आएगा लेकिन संयम रखने की कोशिश करें। तनाव से परेशानी होगी। आर्थिक नुकसान भी संभव है। यात्रा करने की आवश्यकता पड़ सकती है। लोगों की कही बातों पर भरोसा न करें।

वृषभ राशिफल: वृष राशि के जातकों को कहीं से आर्थिक लाभ हो सकता है। उधार पैसे भी वापस होंगे। घर में आनंद का माहौल रहेगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें।

मिथुन राशिफल: मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। नए और पुराने कामों में सफलता मिलेगी। बाहर जाने पर लाभ होगा। कहीं से आय के नए साधन खुलेंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी।

कर्क राशिफल: कर्क राशि वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा और सुखद है। कामों में सफलता के योग हैं। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। बेवजह खर्च से बचें। यात्रा करना अच्छा नहीं होगा। परिवार के साथ रहने से घर में आनंद का माहौल बनेगा।

सिंह राशिफल: सिंह राशि के जातकों को आज गुस्सा और क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार में तनाव का माहौल रहेगा। मामूली बातों पर टकराव और विरोध होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन हानि का योग है।

कन्या राशिफल: कन्या राशि के जातकों के लिए नौकरी के योग हैं। उन्हें मेहनत करके और सही दिशा में बढ़ने पर सफलता जरूर मिलेगी। आज के दिन उन्हें अवसर मिलेगी। उन्हें पकड़ने का प्रयास करना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

तुला राशिफल: तुला राशि के जातकों को फैसला लेने में सतर्कता बरतने की जरूरत है। हालांकि व्यापार के लिए आज का दिन शुभ और अच्छा है। आर्थिक लाभ भी होंगे। खर्चे भी बढ़ेंगे। बेवजह की बात सोचने से मन में बेचैनी भी होगी। हालांकि आज का दिन परिवार के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

वृश्चिक राशिफल: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए रिश्तेदारों से मिलने का योग है। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। नई योजनाओं पर विचार करने से सफलता मिलने की संभावना है। पढ़ाई-लिखाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक लाभ होंगे और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। घर में सभी का ख्याल रखें। गणेश जी और हनुमान जी की आराधना करने से घर में सुख शांति आएगी।

मकर राशिफल: मकर राशि के जातकों के लिए यात्रा करना शुभ होगा। धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। नए काम बनेंगे। साझेदारी के काम में भी सफलता मिलने की संभावना है।

कुंभ राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है। यात्रा का योग है। यात्रा में सफलता मिलेगी। घर में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

मीन राशिफल: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संयम से रहने का है। अनावश्यक क्रोध पर नियंत्रण रखें। आर्थिक तौर पर सचेत रहें। खर्चों में कमी लाएं। लोगों से मिलजुलकर रहने में ही फायदा है। वरिष्ठों से संबंध बनाए रहें।