Horoscope Today, 04 April 2021: मेष: आज का दिन लाभ के मामले में सामान्य रहने वाला है। व्यापार में किसी से बहस हो सकती है। यात्रा के कारण शारीरिक कष्ट होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।
वृष: शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश से कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति रहने वाली है। किसी अपनों से आर्थिक नुकसान की संभावना है।
मिथुन: कार्य में सफलता के लिए अधिक मेहनत करने वाले हैं। आर्थिक लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
कर्क: मानसिक परेशनी रहने वाली है। संतान से संबंधित चिंता का सामना करना पड़ेगा। अचानक धन खर्च बढ़ने वाला है। विवादास्पद कार्यों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। विशेष तौर पर यात्रा से सावधान रहने की जरूरत है।
सिंह: बिजनेस के काम में आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में किसी सदस्य से आर्थिक लाभ की संभावना है। घरेलू काम में अनावश्यक धन खर्च होगा।
कन्या: पारिवारिक सदस्यों से मिलकर मन खुश रहेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। नौकरी में किसी परेशनी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में दैनिक आय बढ़ेगी। किसी दोस्त के साथ अनावश्यक बढ़ता हुआ नजर आएगा।
तुला: मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहने वाली है। कार्यस्थल पर आपका काम प्रभावित रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ का योग है। पारिवारिक सदस्यों के साथ बहस करने से बचें।
वृश्चिक: शरीर स्वस्थ रहेगा जिस कारण मन प्रसन्न रहने वाला है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी रोमांटिक स्थान की सैर पर जा सकते हैं। व्यापार में आर्थिक योजना लाभकारी साबित होगी।
धनु: बातचीत में संयम न रखने के कारण किसी मुसीबत का सामना करना पड़ेगा। आमदनी की अपेक्षा खर्च अधिक होने वाला है। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। बिजनेस में किसी साथी से नुकसान हो सकता है।
मकर: दिन लाभकारी साबित होने वाला है। व्यापार की दृष्टि से कुछ हद तक आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। किसी मंहगे समान की खरीदारी में धन खर्च होगा। शादीशुदा लाइफ अच्छा रहने वाला है।
कुंभ: शररीरिक और मानसिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ने वाली है। दोस्तों के साथ किसी खास स्थान पर घूमने का अवसर मिलेगा।
मीन: शरीर में शिथिलता का अनुभव होगा। घरेलू कारणों से मन उदास हो रहेगा। वाद-विवाद से बचकर रहना अच्छा रहेगा। बिजनेस में अतिरिक्त धन लाभ की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी।