Horoscope Today, 03 April 2021: मेष: पारिवारिक लोगों से बातचीत में संयम बरतें। समय पर भोजन करें। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। आर्थिक मोर्चे पर सावधान रहने की आवश्यकता है।
वृषभ: आर्थिक ज़िम्मेदारी बढ़ने वाली है। व्यापार से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। आभूषण की खरीदारी में खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत कर सकेंगे। मन में उत्साह बना रहेगा।
मिथुन: आवेश में आकार किसी पर क्रोधित हो सकते हैं। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। संभव है आँखों से संबंधित समस्या परेशान करे। अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आय से अधिक खर्च होगा।
कर्क: नौकरी-व्यापार में लाभ का संकेत है। दोस्तों के साथ मजेदार समय व्यतीत कर सकते हैं। अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक योजना सफल होगी। किसी पर्यटन स्थान की सैर कर सकते हैं।
सिंह: दैनिक कार्य प्रभावित रहेगा। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिलने वाला है। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। घरेलू कार्यों को लेकर व्यस्तता रहेगी। संपत्ति से जुड़े कार्य सफल होंगे।
कन्या: आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। नौकरी में अधिकारियों के सहयोग से उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहने वाली है।
तुला: किसी साथी से वाद-विवाद हो सकता है। गुस्सा पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने वाली है। स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। आकस्मिक धन लाभ का संकेत है।
वृश्चिक: आज का दिन मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। दोस्तों के साथ पार्टी या पिकनिक करने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा से खर्च बढ़ेगा।
धनु: घर-परिवार का वातावरण अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार अच्छा चलने वाला है।
मकर: शरीर में थकान और आलस्यता का अनुभव करेंगे। मानसिक रूप से चिंतित रहने वाले हैं। व्यापार में भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी। दफ्तर में अधिकारियों का साथ मिलेगा।
कुंभ: परिवार में किसी बात को लेकर माता-पिता से मनमुटाव हो सकता है। संपत्ति से संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। आर्थिक योजना साकार होंगे।
मीन: परिवार का वातावरण अच्छा रहने वाला है। मता-पिता के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं। दैनिक कार्य को लेकर सतर्क रहने वाले हैं। संतान के पक्ष से अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा।