Horoscope Today, 02 April 2021: मेष: परिवार के किसी सदस्य की बात बुरी लग सकती है। माता की सेहत का ख्याल रखना होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन का दिन लाभकारी साबित होगा। संपत्ति से संबंधित विवाद होगा।

वृषभ: आज खुद को उत्साहित महसूस करेंगे। मन खुश रहेगा। लेखन कार्य में रुचि लेंगे। माता से किसी बात को लेकर असहमति होगी। कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। लेनदेन में सतर्क रहें। बैंकिंग और कारोबारी कार्यों में किसी जानकार के साथ सलाह के बाद ही कदम उठाएं। अन्यथा हानि हो सकती है। व्यापारिक कार्यों में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जानकारी ले लें। साथ ही नई चीज शुरू करने जा रहे हैं तो गणेश भगवान की आराधना करके ही घर से बाहर निकलें।

मिथुन: व्यावसायिक कार्यों में उत्साह बना रहेगा। दैनिक आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय अच्छा चलने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कर्क: आज का दिन आनंददायक रहने वाला है। शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने वाले हैं। दोस्तों और परिवार वालों से खुशी मिलेगी। मन विचलित रहने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण रहने वाला है।

सिंह: सेहत को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। मानसिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है। विदेश से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। अनावश्यक विवाद से बचकर रहना होगा। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ने वाला है।

कन्या: आज का दिन लाभदायक साबित होगा। अचानक धन लाभ होने वाला है। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव प्राप्त करने वाले हैं। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। महिला मित्र से लाभ का संकेत है।

तुला: कार्यस्थल का वातावरण अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। मातृ पक्ष से धन लाभ होगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने वाला है। सरकारी काम में सफलता मिलने वाली है। पारिवारिक जीवन अच्छा चलने वाला है।

वृश्चिक: थकान का अनुभव करेंगे। व्यापार में किसी समस्या का सामना करना पड़ेगा। अचानक खर्च बढ़ता हुआ नजर आएगा। कोई आवश्यक काम बिगड़ सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद हो सकता है।

धनु: बातचीत के क्रम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। मानसिक थकान होगा। कोई भी नया काम आरंभ न करें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। अनैतिक कार्य से बचकर रहें। परिवार से सदस्य से बहस होगी।

मकर: व्यापार बढ़ेगा, जिस कारण से आय भी बढ़ेगी। धन-लाभ का प्रबल योग है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। किसी काम को लेकर मन में दुविधा की स्थिति उत्पन्न होगी।

कुंभ: आज हर काम में सफलता मिलने वाली है। घर-परिवार का माहौल अच्छा रहने वाला है। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलता हुआ नजर आएगा। तन-मन पूरी तरह स्वस्थ रहने वाला है। धन व्यय होगा।

मीन: विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। पानी से बचकर रहें। मानसिक संतुलन अच्छा बना रहेगा। कोई आवश्यक काम संपूर्ण होगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है।