Horoscope Weekly (07 June To 13 June 2021): जून में मंगल और बुध का राशि परिवर्तन हो चुका है। जिसका प्रभाव भी सभी राशियों पर इस सप्ताह रहेगा। साथ ही इस हफ्ते की 10 तारीख को सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) का भी असर लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा। जानिए जून का दूसरा सप्ताह किन राशि वालों के लिए कैसा रहने के आसार हैं…

मेष राशि:
धन हानि होने के आसार हैं। इसलिए सतर्क रहें।
खर्चों पर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ेगी।
वाद-विवाद से दूर रहें।
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकते हैं।
किसी भी कार्य को सोच-समझकर ही करें।

वृष राशि:
सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
घर-परिवार में कलह का माहौल रह सकता है।
धन-हानि के योग बन रहे हैं।
किसी करीबी दोस्त से धोखा मिल सकता है।
मानसिक तनाव रहेंगे।

मिथुन राशि:
आर्थिक जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
पैसे सोच समझकर ही खर्च करें।
गुस्से पर कंट्रोल करना होगा।
बिजनेस में धोखा मिलने के आसार बन रहे हैं।
किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि:
किसी करीबी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा हो सकता है।
स्वास्थ्य खराब रहने के आसार हैं।
माता-पिता की सेहत भी बिगड़ सकती है।
यात्रा करने से बचें।
वाद- विवाद से दूर रहें।

सिंह राशि:
धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।
धन में बढ़ोतरी होगी।
नई नौकरी मिलने के आसार बन रहे हैं।
करियर में उन्नति के अच्छे योग बन रहे हैं।
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि:
धन हानि हो सकती है इसलिए सतर्क रहें।
बुरी संगत से दूर रहें।
कोर्ट कचहरी के चक्कर लगने के आसार हैं।
लेन- देन में सावधानी बरतें।
मानसिक तनाव हो सकता है।

तुला राशि:
दांपत्य जीवन के लिए समय मुश्किल रहने वाला है।
मन अशांत हो सकता है।
कार्यों में रुकावट आयेंगी।
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
धैर्य से काम लेंगे तभी फायदा मिलेगा।

वृश्चिक राशि:
आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
सिर दर्द की समस्या रहेगी।
ऑफिस में काम अधिक रहेगा।
कोई करीबी आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचा सकता है।
रुके हुए कार्यों को पूरा कर लें।

धनु राशि:
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
निवेश से लाभ मिलेगा।
दांपत्य जीवन के लिए भी समय अच्छा है।
परिवार में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा।
कोई खुशखबरी मिल सकती है।

मकर राशि:
सेहत को लेकर सतर्क रहें।
धन- हानि के योग भी बन रहे हैं।
किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
नए मित्र बन सकते हैं।
लव लाइफ के लिए समय शानदार रहेगा।

कुंभ राशि:
चोट लगने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
किसी भी काम को सावधानी से पूरा करें।
वाद-विवाद से दूर रहें।
लव लाइफ में तनाव रहेंगे।
कर्ज बढ़ सकते हैं।

मीन राशि:
किसी भी कार्य को करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।
सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।
यात्रा करनी पड़ सकती है।
परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।