Horoscope Today (आज का राशिफल) 24 July 2021: मेष : आर्थिक रूप से आज का दिन खास साबित होने वाला है। व्यापार में अतिरिक्त लाभ की संभावना है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

वृष: पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। लेखन के काम में रुचि रहेगी। व्यापार में परिश्रम के अनुकूल सफलता मिलेगी।

मिथुन: कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में समस्या आएगी। कम नींद लेने की वजह से थकान का अनुभव करेंगे। यात्रा करने से परहेज करें। मशालेदार भोजन करने से पेट से संबंधित समस्या परेशान करेगी।

कर्क: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। छोटी-मोटी यात्रा का योग है। भाई-बहनों से मेलजोल रहेगा। अपनों के बीच रोमांचित रहने वाले हैं। आर्थिक लाभ के साथ समाज में प्रातिष्ठा बनी रहने वाली है।

सिंह: परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सुनिश्चित कार्यों में सफलता मिलने वाली है। दोस्तों के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करने वाले हैं। अपनी बातों से सामने वाले को प्रभावित करेंगे। दैनिक आय में इजाफा होगा।

कन्या: व्यापार में लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद अनुभव करेंगे। यात्रा से धन लाभ का योग है। घरेलू कार्यों को लेकर चिंतित रहने वाले हैं। बिननेस के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।

तुला: वाणी और व्यवहार को संयम रखें। दैनिक जीवन में आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। स्वाथ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में बड़े भाई से घरेलू मसले पर विवाद हो सकता है।

वृश्चिक: गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव केरेंगे। जीवनसाथी की तरफ से कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिलेगा। महिला साथी से लाभ की संभावना है। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु: व्यापार में आर्थिक रूप से लाभ मिलने वाला है। नौकरी या व्यापार में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में आनंद मिलेगा। दोस्तों के संग खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी।

मकर: अधिक कार्य करने के कारण शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। संतान की समस्या को लेकर परेशान रहने वाले हैं। परिवार भाई-बहन से आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है।

कुंभ: नकारात्मक विचारों से मन में हताशा की स्थिति रहेगी। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा। दुर्घटना से बचें। मानसिक शांति के लिए प्राणायाम की सहायता ले सकते हैं। यात्रा से दुर्घटना का योग है इसलिए संभलकर चलें।

मीन: घर-परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। व्यापार में भागेदारी से लाभ होने वाला है। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलने वाली है। वैवाहिक सुख का आनंद लेने वाले हैं। दैनिक जीवन में खर्च बढ़ेगा।