केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) को नए सहकारिता मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। जिस वजह से ये चर्चा में बने हुए हैं। इस फैसले को 2024 में होने वाले आम चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। आपको बता दें कि अमित शाह मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्मे हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि और नक्षत्र में जन्मे लोग बेहद ही साहसी, स्वाभिमानी और दृढ़ निश्चयी माने जाते हैं और इन्हें जो भी काम दिया जाता है उसे पूरा करने की ये हर संभव कोशिश करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह के व्यक्तित्व में भी इसकी झलक देखने को मिलती है कि इन्हें जब भी कोई कार्यभार सौंपा गया है तो उसके लिए ये पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जुड़े रहे हैं।

भरणी नक्षत्र के लोग अपनी धुन के पक्के होते हैं और हाथ में लिए काम को पूरा करने की हर संभव कोशिश करते हैं। इन लोगों पर मंगल और शुक्र दोनों ही ग्रहों का प्रभाव देखने को मिलता है। ये लोग अपनी बात के पक्के होते हैं। अपने सभी कार्यों को बेहद ही लगन के साथ पूरा करते हैं। ये अपनी बातों को सीधे तरीके से कहने में विश्वास करते हैं। काम को समय से पहले पूरा करने का इनमें विशेष गुण होता है। ये लोग आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इनकी प्रवृति में सफलता पाने की तीव्र इच्छा होती है।

ये लोग काफी व्यवहारिक होते हैं। अपने व्यवहार से अपने शत्रुओं को भी अपना बना लेते हैं। दूसरों से काम निकलवाने में ये माहिर होते हैं। ये लोग सच बोलने वाले, धार्मिक कार्यों में रूचि रखने वाले होते हैं। ये लोग पैसों को काफी सोच समझकर खर्च करते हैं। ये अवसरों का इंतजार करना पसंद नहीं करते बल्कि ये अवसर खुद ही खोज लेते हैं। यह भी पढ़ें- सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश 5 राशि वालों के लिए शुभ रहने की संभावना, देखें आपकी राशि इसमें है या नहीं?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर भरणी नक्षत्र में जन्मे लोगों की कुंडली में शुक्र और मंगल की स्थिति कमजोर है तो ऐसे व्यक्ति हमेशा क्रूर स्वभाव के होते हैं। वहीं इन दोनों ग्रहों की स्थिति शुभ होने पर समाज में ये खूब नाम कमाते हैं। यह भी पढ़ें- इस भाग्यांक वालों को कड़ी मेहनत से मिलती है सफलता, इस अंक के स्वामी हैं शनि देव