Holika Dahan 2019 Puja Vidhi, Time, Shubh Muhurat: इस वर्ष 20 और 21 मार्च को होली का त्योहार है। होली के दिन होलिका दहन का विशेष महत्व माना जाता है। होली का त्योहार राक्षसी होलिका के अंत और भक्त प्रह्लाद के रुप में अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार होलिका दहन को होलिका दीपक और छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है।

सूरज ढलने के बाद प्रदोष काल शुरू होने के बाद होलिका दहन किया जाता है। बता दें कि फागुन शुक्ल पक्ष में 8 दिनों के होलाष्टक 14 मार्च से लगे हैं, जो फाग यानी होली के दिन समाप्त होंगे। इन होलाष्टक दिनों में किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य नहीं किया जाता। 20 मार्च से पूर्णिमा तिथि शुरू हो रही है। आइए जानते हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

होलिका दहन 2019 का शुभ मुहूर्त: रात 08:57 से मध्यरात्रि 12:28 तक
अवधि: 3 घंटा 30 मिनट
भद्रा पंच: शाम 05:23 से 06:24 तक
भद्रा मुख: शाम 06:24 से 08:07 तक

21, मार्च को रंगवाली होली
पूर्णिमा तिथि शुरू: 20, मार्च, 2019 को सुबह 10:44 से
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 21, मार्च, 2019 को सुबह 07:12 तक

नारद पुराण के अनुसार होलिका दहन से अगले दिन पितरों और देवताओं की पूजा करनी चाहिए। होलिका दहन की विभूति की वंदना कर अपने शरीर पर लगाना चाहिए। इसके अलावा घर के आंगन में गोबर से लीपकर एक चौकार मंडल तैयार कर पूजा करें। माना जाता है कि इस पूजा से आयु लंबी, आरोग्य शरीर और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।