Lord Krishna Holi Geet: होली का पावन त्योहार आने में अब कुछ ही दिन का समय शेष रह गया है। ऐसे में होली के गीतों की सर्च शुरू हो चुकी है। आए दिन नए भजन और गीत रिलीज किए जा रहे हैं। होली पर भगवान कृष्ण के गीत काफी डिमांड में रहते हैं क्योंकि होली पर्व भगवान कृष्ण और माता राधा रानी से जोड़कर देखा जाता है। यहां आप देखेंगे होली के टॉप 5 कृष्ण भजन जया किशोरी की आवाज में…

होली का त्योहार पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग रंग लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हैं। जगह-जगह होली के गीत और भजन बजाएं जाते हैं। रंगों का त्योहार होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। होली इसलिए भी खास है क्योंकि इसका नाता श्री कृष्ण से है। कहा जाता है कि सबसे पहले श्री कृष्ण ने राधा संग होली खेली थी और तभी से ही फाल्गुन पूर्णिमा पर होली खेलने की परंपरा चली आ रही है।

होली का पर्व आने से पहले ही जया किशोरी के कृष्ण भजन भी वायरल होने शुरू हो गये हैं। जया किशोरी भारत की प्रसिद्ध कथावाचिका और भजन गायिका हैं। ये भगवान कृष्ण की भक्त हैं। इन्होंने भगवान कृष्ण को समर्पित कई भक्ति गीत गाये हैं। यूट्यूब पर मौजूद इनके कई गानों पर लाखों-करोड़ों में व्यूज भी आ चुके हैं। अगर आप भक्ति गानों के शौकिन हैं तो इस होली आप जया किशोरी के इन टॉप 5 भजनों को सुन सकते हैं।

किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए…

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है…

मीठे रस से भरयोरी राधा रानी लागे…

फागुन का धमाकेदार भजन…

काली कमली वाला मेरा यार है…

आपको बता दें कि रंगवाली होली इस साल 29 मार्च को खेली जाएगी। वहीं होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।