रंगों वाली होली इस साल 10 मार्च को मनाई जा रही है। रंगों का ये त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। इस दिन को मुख्य तौर पर बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और नाच गाकर उत्साह पूर्वक इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार कई जगह कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते होली नहीं मनाई जा रही है। लेकिन लोग मैसेज के जरिए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देंगे। इस होली आप अपनों को कुछ अलग अंदाज के मैसेज भेजकर हैप्पी होली (Happy Holi) विश कर सकते हैं…
हैप्पी होली के मैसेज (Happy Holi Wishes, Message, Images, Status, Photo):
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भरी होली
Happy Holi
वृंदावन की सुगंध,
बरसाने की फुहार,
मुबारक हो आपको,
होली का त्योहार।
हैप्पी होली
आपको मिले आशीष प्रभु का,
रहो सदा खुशियों में मगन,
आपको और आपके परिवार को
मुबारक हो होली का यह पर्व
अन्याय व अधर्म पर भक्ति व सत्य की जीत का
संदेश देने वाले होली पर्व की आप सभी को शुभकामनाएं
बीते साल के दुख, कटु-अनुभव जला दो
नई खुशी और नए उमंग के साथ
रंगों का त्योहार मना लो
होली की हार्दिक शुभकामनाएं
हे प्रभु तुम रहना सदा मेरे मन में,
दूर रहे बुराइंया सदा पूरे जन में,
होली पर यही कामना है मेरी,
सुख शांति हो मेरे देश के कण कण में।
अच्छाई की जीत हुई, हार गई आज बुराई है
देखों होली की शुभ घड़ी आई है।
पूर्णिमा का चाँद, रंगो की डोली,
चाँद से उसकी, चांदनी बोली,
खुशियों से भरे, आपकी झोली,
मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली !!
लाल – ताकत
हरा – समृद्धि
नारंगी – जोश
गुलाबी – प्यार
नीला – वफादारी
सुनहरा – अमीरी
आपको एक रंगीन और जोशीली होली मुबारक!
रंग वाली होली के दिन से चैत्र महीने की शुरुआत हो जाती है। पंचांग अनुसार ये हिंदी नव वर्ष का पहला दिन होता है।