होली का पावन त्योहार सभी लोगों के लिए बेहद ही खास होता है। इस त्योहार को लोग एक दूसरे को रंग लगाकर नाच गाकर सेलिब्रेट करते हैं। नाचने गाने के इस त्योहार में सबसे ज्यादा डिमांड होती है होली के गानों की। खासकर रीजनल लैंग्वेज के गीत लोगों को काफी पसंद आते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं होली के भोजपुरी गानों (Bhojpuri Gane) की जो भक्ति के साथ-साथ मस्ती और आनंद से भी भरे हुए हैं।
होली पर्व से संबंधित गीतों में कई भोजपुरी सितारों और गायकों ने अपनी आवाज दी है। मस्ती और भक्ति से भरे ये होली गीत किसी को भी नाचने पर मजबूर कर देंगे। खासकर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan Singh) के गानों को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा भरत शर्मा (Bharat Sharma), अनु दुबे (Anu Dubey) जैसे फैमस गायकों ने भी कई होली भक्ति गीत गाये हैं। जो इस प्रकार हैं…
होली भोजपुरी गीत (Holi Bhojpuri Song Or Gane):
‘होली खेले महादेव काशी में’ ये भक्ति गीत खेसारी लाल यादव ने गाया है। इस गाने में भगवान शिव द्वारा होली खेलने का वर्णन किया गया है। खेसारी के इस गाने को 7 लाख के आस-पास व्यूज मिल चुके हैं। आप भी सुनिए इस खूबसूरत से गीत को…
‘बाबा बैजनाथ खेलेला देवघर में होली’ इस होली गीत को भी खेसारी लाल यादव ने गाया है। गाने को 21 लाख से ज्यादा बार यूट्यूब पर देखा और सुना जा चुका है। भक्ति से भरा ये गीत होली के पर्व को और भी ज्यादा बना देगा खास…
‘राधा जमुना के तीर’ इस भक्ति सॉन्ग को पवन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स विनय बिहारी ने लिखे हैं। म्यूजिक मधुकर आनंद ने दिया है।
‘सदा आनंद रहे द्वारे मोहन खेले होली हो’ इस गीत को भी पवन सिंह ने गाया है।
भोजपुरी सम्राट भरत शर्मा के होली गीत भी काफी लोकप्रिय है। इन्होंने एक से एक होली के गीत गाये हैं। जो लोगों की पसंद भी रहे। यहां देखें इनके पॉपुलर होली गीतों का JUKEBOX
अनु दुबे भोजपुरी की मशहूर गायिका हैं। इनके भक्ति गानों को काफी ज्यादा सुना जाता है। इन्होंने भी होली पर्व पर की गीत गाये हैं। यहां देखिए इनके भोजपुरी होली गीतों का Video JukeBOX
रंगों वाली होली इस बार 10 मार्च को खेली जा रही है। इसी दिन से हिंदी का नया महीना चैत्र शुरू हो जाता है।