Horoscope Today, 03 Aug 2019, Sawan Hariyali teej: आज हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहागिनें अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। और कुछ कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवन साथी की चाह में इस व्रत को रखती हैं। आज इस शुभ पर्व वाले दिन मेष राशि के लोगों की आर्थिक लाइफ अच्छी रहने के आसार हैं। इन्हें कर्ज का पैसा वापस मिल सकता है। साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने के भी आसार हैं। जानिए बाकी राशि वालों की आर्थिक, लव और स्वास्थ्य लाइफ कैसी रहेगी…

Finance Horoscope Today: मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज आपको इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं। आपको निवेश में शानदार फायदे हो सकते हैं। आप प्रॉपर्टी खरीदने की सोच सकते हैं। दिया हुआ कर्ज वापस मिल सकता है। 

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): लेन-देन और निवेश संबंधी जरूरी काम पूरे होते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए आपको पहले ही योजनाएं बनाकर रखनी होगी। आज आपके बॉस आपके कार्यों से इंप्रेस होंगे।

मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): आपको आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहना होगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। हानि होने के प्रबल योग हैं। लेन-देन ओर किसी भी तरह के निवेश को लेकर हिसाब-किताब ध्यान से करें। फिलहाल बड़े निवेश ना करें तो बेहतर होगा।

कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आपका खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि आमदनी भी बढ़ने के आसार हैं। पैसे कमाने के लिए आपको आज कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ की प्रबल संभावना है।

सिंह राशिफल(Leo Horoscope): आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। फालतू खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। आर्थिक तंगी के हालात उत्पन्न हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन की भी संभावनाएं हैं।

कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आपको कार्यस्थल में सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। उम्मीद के मुताबिक आपको मुनाफा कम मिल सकता है। शेयर, कमोडिटी और म्यूचुअल फंड में निवेश सावधानी से करें।

तुला राशिफल(Libra Horoscope): आपकी आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन फायदेमंद साबित होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

Live Blog

Highlights

    14:27 (IST)03 Aug 2019
    कुंभ और मीन का लव राशिफल

    कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): शादी के इच्छुक जातकों को उनका पार्टनर अभी मिलने में समय लगेगा। आज आपका ज्यादा समय मैरिज वेबसाइट्स पर जीवन साथी की तलाश में गुजरेगा।
    मीन राशिफल(Pisces Horoscope): परिवार वाले आप पर शादी का दबाव बना सकते हैं। अगर आपकी लव लाइफ में कोई है तो उसकी चर्चा अपने परिवार वालों से कर लें। दिन आपके लिए सकारात्मक रहने के आसार हैं।

    14:01 (IST)03 Aug 2019
    धनु और मकर राशि वालों का लव राशिफल

    धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): धनु राशि वालों की लव लाइफ के लिए दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। रोमांटिक डेट का आयोजन हो सकता है। आपसी मतभेदों का आप निपटारा कर पाने में सफल रहेंगे।
    मकर राशिफल(Capricorn Horoscope): परिवार के किसी व्यक्ति के कारण पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हो सकता है। किसी एक गलतफहमी के कारण संबंधों में काफी खटास उत्पन्न होने की संभावना है।

    13:39 (IST)03 Aug 2019
    तुला और वृश्चिक राशि वालों का ऐसा है लव राशिफल

    तुला राशिफल (Libra Horoscope): आज आपको अपने पार्टनर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी के आसार हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। दिन सुखमय रहने वाला है।
    वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope): प्रेम संबंधों में आ रहे तनाव दूर होने की संभावना है। जीवन साथी के साथ से आज आपको आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। अगर आप सिंगल है तो आज आप किसी के प्रति अपना आकर्षण महसूस कर सकते हैं।

    13:22 (IST)03 Aug 2019
    सिंह और कन्या राशि वाले जानिए अपना लव राशिफल

    सिंह राशिफल(Leo Horoscope): संतान से कष्ट मिल सकता है। माता-पिता किसी बात पर क्रोधित हो सकते हैं। लव लाइफ में दोस्तों के कारण तनाव उत्पन्न होने की संभावना है।
    कन्या राशिफल(Virgo Horoscope): आज आप अपने लव पार्टनर से शादी का निर्णय ले सकते हैं। लेकिन परिवार वालों को मनाने में कुछ समय लग सकता है। जीवन साथी की तबीयत अचानक से खराब हो सकती है।

    13:05 (IST)03 Aug 2019
    मिथुन और कर्क राशि का लव राशिफल

    मिथुन राशिफल(Gemini Horoscope): किसी पुराने मित्र से अचानक से मुलाकात हो सकती है। आज आपसे कोई अपने प्यार का इजहार कर सकता है। नए रिश्ते बनेंगे।
    कर्क राशिफल(Cancer Horoscope): आज आपकी लव लाइफ में कोई अड़चन आ सकती है। आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर के झगड़ा हो सकता है। संबंधों में सौहार्द बना रहे इसके लिए आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा।

    11:58 (IST)03 Aug 2019
    मेष और वृषभ राशि का Love Horoscope

    मेष राशिफल (Aries Horoscope): दिन रोमांटिक रहने वाला है और आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के साथ किसी धार्मिक कृत्य में भी शामिल हो सकते हैं। पारिवारिक सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।
    वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope): आप अपनी व्यस्त लाइफ में से कुछ समय निकालकर पार्टनर के साथ किसी लंबे सफर पर जा सकते हैं। प्रेम संबंध में पुरानी यादें ताजा होने से आप भावुक हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

    11:30 (IST)03 Aug 2019
    मीन राशिफल(Pisces Horoscope) का आर्थिक राशिफल

    मीन राशिफल(Pisces Horoscope): आज एक्स्ट्रा इनकम के योग बन रहे हैं। पैतृक भूमि से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। वाहन सुख की प्राप्ति के भी आसार हैं।

    11:10 (IST)03 Aug 2019
    मकर और कुंभ राशि वालों का कैसी रहेगा आर्थिक हालत

    राशिफल(Capricorn Horoscope): लेन-देन और निवेश में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। लेकिन आज आपको लाभ मिलने के भी आसार हैं। अगर कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर ले लें।
    कुंभ राशिफल(Aquarius Horoscope): आज आपको सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आज कर्ज देने या लेने से बचें। पार्टनरशिप में होने वाले कामों में सावधानी रखनी होगी। वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है।

    10:46 (IST)03 Aug 2019
    वृश्चिक और धनु राशि वालों का फाइनैंस कैसा रहेगा आज

    वृश्चिक राशिफल(Scorpio Horoscope): स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद होगा। आज कपड़े, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है।
    धनु राशिफल(Sagittarius Horoscope): आज आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से लाभ मिलेगा। ऑफिस की तरफ से विदेश जाने के प्रबल योग है। किसी जरूरी काम में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है।