Happy Ramadan Mubarak 2018 Wishes Images, GIF Pic, Quotes, Greetings, Photos: इस्लाम धर्म में रमजान महीने का विशेष महत्व है। रमजान इस्लाम में सबसे पवित्र महीना है। इस महीने में मुसलमान लोग अल्लाह की नेमत का शुक्रिया अदा करते हैं। रमजान में मुसलमान लोगों को महीनेभर रोजा रखना होता है। रोजे का मतलब होता है कि रोजेदार सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पीए रहता है। इस दौरान वे लोग अल्लाह को याद करते हैं और कई सावधानियां बरतते हैं। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमजान साल का नौवां महीना होता है और इसे हिजरी कहा जाता है। मालूम हो कि इस्लाम के पाचं स्तभों में रोजे का विशेष स्थान है। ऐसे में रमजान के रोजे और भी खास हो जाते हैं।
बता दें कि रमजान के 30 रोजों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिन को रहमतों का समय माना जाता है। इसके बाद के 10 दिन को माफी का दौर कहा जाता है। अंतिम 10 दिन को जहन्नुम से बचाने का दौर माना गया है। इस प्रकार से रमजान का यह पवित्र महीना मुसलमान लोगों के लिए खास मायने रखता है। इन सबके बीच हम आपके लिए कुछ खास तस्वीरें लेकर आए हैं। इन तस्वीरों के जरिए आप अपने चाहने वालों की रमजान की मुबारकबाद भेज सकते हैं।



