Happy New Year 2022 Horoscope: शनिवार के दिन से नए साल की शुरुआत होने जा रही है। साल की शुरुआत में सूर्य धनु राशि में रहेंगे और चंद्रमा वृश्चिक राशि में। हर किसी की चाहत होती है कि नया साल उसके लिए शानदार रहे। इस साल उसके सारे सपने पूरे हों और उसे हर काम में विजय प्राप्त हो। तो बता दें नया साल कई राशि वालों के जीवन में खुशियां लेकर आ सकता है। लेकिन मुख्य रूप से ये साल 4 राशि वालों के लिए सबसे खास रहेगा। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि: नया साल इस राशि वालों के लिए सबसे खास रहेगा। इस साल आपको हर काम में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। धन प्राप्ति के कई योग बनेंगे। नौकरी और बिजनेस में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। एक से अधिक माध्यमों से आप पैसा कमाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों के लिए भी नया साल अनुकूल रहने की संभावना है।
सिंह राशि: नया साल आपके लिए काफी खास होने वाला है। इस साल आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। पिछले समय में किए गए प्रयासों का आपको अच्छा फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। निवेश से लाभ प्राप्त होगा। इस साल वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है। नये काम शुरूआत के लिए भी ये साल शानदार रहेगा। कुल मिलाकर 2022 की शुरुआत आपके लिए काफी अच्छी होने वाली है।
तुला राशि: नये साल की शुरुआत आपके लिए शानदार होगी। आपके सारे सपने इस साल पूरे होंगे। धन प्राप्ति के साल भर योग बनते रहेंगे। जनवरी 2022 में नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपके समक्ष आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। इस साल साल अच्छा धन बनाने में आप सफल रहेंगे। (यह भी पढ़ें- नये साल में किन राशि वालों को हो सकता है धन लाभ और किन्हें हानि, जानिए अपना आर्थिक राशिफल)
धनु राशि: आपके लिए नया साल अच्छा दिखाई दे रहा है। इस साल आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपकी इमेज मजबूत होगी। बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। पैसों की बचत कर पाने में आप सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए भी ये साल शुभ दिखाई दे रहा है। (यह भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2022: मेष से लेकर मीन राशि का किस्मत कनेक्शन, जाने कैसा रहेगा आपका नया साल)