Happy Mahavir Jayanti 2020 Wishes Images: हर साल यह पर्व मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है। इस पर्व का महत्व सभी धर्मों को मानने वालों के लिए है। महावीर की शिक्षाएं समूची मानवजाति के लिए कल्याणकारी हैं। सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह, ब्रह्मचर्य जैन धर्म के आधार स्तंभ हैं। इस दिन भगवान महावीर की मूर्तियों का अभिषेक कर उनकी पूजा-अर्चना की जाती है। महावीर जयंती के दिन देश के बड़े जैन मंदिरों की शोभा देखने योग्य होती है। गुजरात, राजस्थान के जैन मंदिरों के साथ कोलकाता के जैन मंदिर और बिहार के पावापुरी स्थित मंदिर में विशेष अभिषेक और शोभायात्रा का आयोजन होता है।
जैन धर्मावलंबी इस दिन मंदिरों में विशेष ध्यान और अनुष्ठान के लिए जाते हैं। जैन मुनियों के प्रवचनों का आयोजन होता है। जैन धर्म को मानने वाले महावीर जयंती के दिन गरीबों को अन्न, कपड़े, पैसे और अन्य वस्तुओं का दान करते हैं। महावीर जयंती के दिन लोग अपने खास लोगों को शुभकामना संदेश भी भेजते हैं। अगर आप भी किसी को महावीर जयंती की शुभकामानएं भेजना चाहते हैं तो आप इन वॉलपेपर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
