Eid Mubarak 2018 Wishes Images, GIF Pics, Quotes, Messages, SMS, Status, Photos, Wallpaper, Greetings: रमज़ान का पवित्र महीना खत्म हो चुका है और आज 16 जून को देशभर में ईद मनाई जा रही है। रमजान के एक महीने रोज़ेदार राज़े रखते हैं, जिसके बाद ईद मनाई जाती है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम अल्लाह से खुशियों की इबादत करते हैं। ईद-उल-फितर का पर्व रमजान का चांद डूबने और ईद का चांद नजर आने पर इस्लामिक महीने की पहली तारीख को मनाया जाता है। माना जाता है कि रमजान महीने की 27वीं रात, जिसे शब-ए-क़द्र को कहा जाता है, को कुरआन का नुजूल यानी अवतरण हुआ था। मुस्लिम पूरे रमजान माह में रोजा रखते हैं।
ईद का त्योहार हर देश में नए चांद का दीदार करने के साथ शुरू होता है और अगले तीन दिनों तक यह पर्व मनाया जाता है। यह महत्वपूर्ण मुस्लिम पर्व है, जिसपर सार्वजनिक अवकाश रहता है। बिरादरी के लोग नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे के गले मिलकर प्रेम व भाईचारा बनाने रखने की शपथ लेते हैं। वे एक-दूसरे को ईद का उपहार देते हैं।
Whatsapp हो या Facebook लोग अपने अज़ीज़ साथियों को ‘ईद मुबारक’ कहना नहीं भूलते। अगर आप भी सोशल मीडिया पर मैसेजिस के जरिए अपने दोस्तों को ईद मुबारक कहना चाहते हैं तो इन कोट्स और उर्दू शायरी से बधाई कह दे सकते हैं। बता दें ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है। इस दिन सेवइयां और खीर बनाई जाती है।
ईदगाह का अर्थ होता है खुशी की जगह या खुशी का वक्त। यह ऐसी जगह है जहां पर बंदा दो रकात नमाज पढ़ कर अल्लाह का शुक्र अदा करता है। मुसलमानों के दो सबसे बड़े त्योहारों ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा की खुशी ईदगाह में ही मनाई जाती है।