नई दिल्ली से लेकर पश्चिम बंगाल तक में आज (19 अक्टूबर) दशहरे की धूम रही। हिंदुओं के इस प्रमुख त्योहार के साथ दुर्गा पूजा का समापन भी हो गया। जगह-जगह दुर्गा पंडालों से मां की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। देर शाम को रावण के पुतले का दहन किया गया। नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस मौके पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे। देश के कई हिस्सों में 18 अक्‍टूबर को ही विजयदशमी मना ली गई। जगह-जगह रावण के पुतले दहन किए गए। लोगों ने हर साल की तरह इस बार भी संकल्प लिया कि वे अपने भीतर की बुराइयों को मार कर अच्छाई की राह अपनाएंगे।

क्या करना रहा है उचित?: त्योहार का विजय मुहूर्त सर्वकार्य सिद्धिदायक होता है। माना जाता है कि शत्रु पर विजय प्राप्‍त करने के लिए इसी समय निकलना चाहिए। विजय मुहूर्त में गाड़ी, इलेक्‍ट्रॉनिक सामान, आभूषण और वस्‍त्र खरीदना शुभ होता है। नया काम करने पर भी सफलता मिलने की अधिक संभावना रहती है। शस्‍त्र पूजा के साथ इस दिन शमी के पेड़ की पूजा भी की जाती है। रावण के पुतले के दहन के बाद उसकी राख का कुछ हिस्सा घर पर रखना लाभदायक माना जाता है।

आज दशहरे का दिन आया,
असत्य पर सत्य ने जीत पाया,
रामचंद्र जी ने रावण को हराया,
नीति का पूरी दुनिया को एक पाठ पढ़ाया.
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएँ तहे दिल से।
और

सत्य स्थापित करके, इस देश से बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने आज फिर राम को आना होगा.
आपको पूरे परिवार सहित दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

अधर्म पर धर्म की सदा जीत हो,
अन्याय पर न्याय को मिले विजय,
ह्रदय से हो श्री राम का जय-जयकार
यही हैं दशहरे का त्योहार

रावण की तरह मन के विकारों का नाश हो,
प्रभु श्रीराम का हृदय में सर्वदा वास हो.
हैप्पी दशहरा

अन्याय के रूप में अब नेताओं का भ्रष्टाचार हैं,
रावण के रूप में नेताओं का अत्याचार हैं,
भ्रष्टाचार और अत्याचार मिटाने के लिए शंख बजेगा,
अब हर घर से एक राम निकलेगा.
मंगलमय हो दशहरा।

Live Blog

Highlights

    18:45 (IST)19 Oct 2018
    सोनिया, मनमोहन और राहुल गांधी भी बने हिस्‍सा

    यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी भी दशहरा के गवाह बने। तीनों ने दिल्‍ली के श्री नवधार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित समरोह में शिरकत की। इस दौरान उन्‍होंने पूरे विधि-विधान से दशहरा का पर्व मनाया।

    18:09 (IST)19 Oct 2018
    पीएम मोदी ने तीर चलाकर किया रावण दहन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद की मौजूदगी में तीर चलाकर रावण दहन की शुरुआत की। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से माहौल गुंजायमान रहा।

    18:06 (IST)19 Oct 2018
    रावण बध का हुआ मंचन

    लव-कुश रामलीला कमेटी के कलाकारों ने इस मौके पर रावण बध का भी मंचन किया। मंच पर राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे। उनके अलावा अन्‍य विशिश्‍ट अतिथि भी उपस्थित थे।

    17:50 (IST)19 Oct 2018
    मंच पर मनोज तिवारी और हर्षवर्धन

    लव-कुश रामलीला कमेटी में राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ओर दिल्‍ली बीजेपी अध्‍यक्ष मनोज तिवारी भी मौजूद हैं। इस मौके पर रामनाथ कोविंद और नरेंद्र मोदी को पारंपरिक तरीक से गदा देकर सम्‍मानित भी किया गया।

    17:42 (IST)19 Oct 2018
    राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री लव-कुश रामलीला कमेटी पहुंचे

    राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने के लिए दिल्‍ली के लव-कुश रामलीला कमेटी पहुंच गए हैं। उन्‍होंने पारंपरिक तौर पर राम और सीता का पूजन किया। इसके बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। दशहरा के पर्व को बुराई पर अच्‍छाई की जीत के जश्‍न के तौर पर मनाया जाता है।

    15:31 (IST)19 Oct 2018
    जमकर हुआ गया सिंदूर खेला और नृत्य

    त्रिपुरा के अगरतला में विजयदशमी पर सिंदूर खेला के दौरान नृत्य करती और एक-दूजे को सिंदूर लगाती महिलाएं। (फोटोः पीटीआई)

    14:59 (IST)19 Oct 2018
    सिंदूर खेला के साथ मां को आज दी जाएगी विदाई

    दशमी के साथ दुर्गा पूजा का समापन भी हो जाता है। सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को विधि-विधान से विदाई दी जाती है। आज उसी एक दुर्गा पंडाल में सिंदूर खेलती हुई महिलाएं। (एक्सप्रेस फोटोः अंगद सिंह)

    14:22 (IST)19 Oct 2018
    किस दिन मनाई जाती है विजयदशमी?

    यह पर्व आश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी को मनता है। माना जाता है भगवान श्री राम ने इसी दिन रावण का वध किया था। यह पर्व अच्छाई पर बुराई की जीत के रूप में मनाया जाता है। दशहरा का अर्थ है दसवीं तिथि। यह नवरात्रि के 10वें दिन मनाया जाता है। कहा जाता है इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का संहार किया था।

    12:49 (IST)19 Oct 2018
    श्रीराम ने 9 दिन चले युद्ध के बाद रावण का अहंकार किया था चूर

    भगवान श्री राम ने इसी दिन लंका में 9 दिनों तक लगातार चले युद्ध के पश्चात अंहकारी रावण को मार गिराया और माता सीता को उसकी कैद से मुक्त करवाया था। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता हैं। इस पावन पर्व पर आप अपने दोस्तों को इन संदेशों के जरिए बधाई दें सकते हैं।

    12:20 (IST)19 Oct 2018
    शिरडी में PM मोदी ने देशवासियों को दी पर्व की बधाइयां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के शिरडी में दशहरा मनाया। सुबह सबसे पहले जाकर उन्होंने साईं की शरण में मत्था टेका। उनकी पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "साईं बाबा की पूजा करने के बाद मुझे जनसेवा करने के लिए नया उत्साह मिलता है।"

    12:04 (IST)19 Oct 2018
    दिल्लीः लाल किले पर रामलीला आयोजन में यूं हुई दशहरे की तैयारी

    नई दिल्ली स्थित लाल किला मैदान में होने वाली रामलीला में गुरुवार (18 अक्टूबर) को इस तरह तैयार कर खड़े किए गए कुंभकरण, रावण और मेघनाद (क्रमशः) के पुतले। (फोटोः पीटीआई)

    11:51 (IST)19 Oct 2018
    JK में कुछ जगह कल ही मन गई विजयदशमी

    देश के कई हिस्सों में कल (18 अक्टूबर) ही दशहरा मना लिया गया। जम्मू और कश्मीर में भी एक जगह विजयदशमी पर्व गुरुवार को मना। यहां रामलीला ग्राउंड में दहन होता रावण का पुतला। (फोटोः पीटीआई)

    11:46 (IST)19 Oct 2018
    सधगुरु के दशहरा विशिंग कोट्स भी कर सकते हैं इस्तेमाल

    दोस्तों को अंग्रेजी का ये कोट भी भेज सकते हैं- Vijayadashami is the celebration of the victorious. Victory over others can lead to subjugation and tyranny. It is only in being victorious, in becoming above one’s own limitations, the magnificent nature of life is revealed

    11:30 (IST)19 Oct 2018
    दशहरा पर ये कोट्स-मैसेज आएंगे काम

    विजय का पर्व है विजयदशमी। बुराई को मार अच्छाई अपनाएं। जीवन सुखी और मंगलमयी बनाएं। हैपी दशहरा 2018।

    10:45 (IST)19 Oct 2018
    बच्चों ने दी दशहरे की बधाइयां

    उदय फाउंडेशन में बच्चों ने दशहरा पर सभी को पर्व की बधाइयां दीं। राम-लक्ष्मण की वेशभूषा में उन्होंने रावण वध का मंचन भी कर के दिखाया।

    09:59 (IST)19 Oct 2018
    कहां होती है दुनिया की सबसे प्राचीन रामलीला?

    उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में दुनिया की सबसे प्राचीन रामलीला होती है। यह शहर काशी और बनारस के नाम से भी जाना जाता है। गंगा से कुछ दूरी पर स्थित यहां के चित्रकूट मैदान में हर साल धूमधाम से रामलीला का आयोजन होता है। धर्म के जानकार और स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां 477 सालों से रामलीला होती आ रही है।

    09:32 (IST)19 Oct 2018
    VIDEO संदेश सेंड कर दें शुभकामनाएं
    09:21 (IST)19 Oct 2018
    अंग्रेजी में ऐसे दें दोस्त-यारों को विजयदशमी की बधाई

    अगर आप हिंदी में दोस्तों और सगे-संबंधियों को दशहरा की बधाई नहीं देना चाहते, तो आप उन्हें अंग्रेजी में भी अच्छे ग्रीटिंग मैसेज भेज सकते हैं। बधाई देने के लिए यह मैसेज भेजें- May this Dussehra burn all gloom and misery on Earth along with Ravana and bring you happiness and prosperity. Happy Vijayadashami!

    08:58 (IST)19 Oct 2018
    PM ने देशवासियों को दी दशहरे की बधाई

    विजयदशमी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को इसकी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुक्रवार (19 अक्टूबर) को ट्वीट कर कहा, "विजयादशमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।"

    08:42 (IST)19 Oct 2018
    यूं कहें दोस्तों को हैपी दशहरा

    रामजी की कृपा से आप पर हो ख़ुशियों की बौछार,
    ऐसी शुभ कामना हमारी, आप करो स्वीकार.
    दशहरे की हार्दिक बधाई।

    08:41 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा मैसेज और SMS

    दशहरे का पावन पर्व सत्य की जीत का सन्देश दे रहा हैं, बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा हैं, प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के सन्देश को अपनाएँ। इसी के साथ दशहरा पर्व की हजारो-हजार शुभकामनायें।

    08:31 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा मैसेज और SMS

    कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया, राम जी के नाम का ऐसा असर हैं छाया। हर पल धन धन्य आये आपके अंगना, हैं वियजदशमी पर मेरी यही मनोकामना।

    08:24 (IST)19 Oct 2018
    राम ने आज ही के दिन रावण का किया था संहार

    ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध कर धरती को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी दिन लोग नवरात्र व्रत का पारण करते हैं। तमाम जगहों पर रामलीलाएं आयोजित की जाती हैं और रावण के पुतलों का दहन किया जाता है। इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी इसी दिन किया जाता है।

    07:51 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा मैसेज और SMS

    सुख, शान्ति एवम समृध्दि की मंगलमयी कामनाओं के साथ महानवमी और विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं !!

    बुराई को खुद से और इस देश से दूर भगाओ, अच्छाई को अपने जीवन में अपनाओ। रावण को जलाओ और भ्रष्टाचार मिटाओ, प्रगति के पथ पर भारत देश को आगे बढ़ाओ।
    शुभ दशहरा 2018

    07:41 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा मैसेज और SMS

    आज की नई सुबह इतनी सुहानी हो जाए, आपके दुखों की सारी बातें पुरानी हो जाएं, दे जाए इतनी खुशियां ये दशहरा आपको, कि ख़ुशी भी आपके मुस्कुराहट की दीवानी हो जाएं ।
    आपको और आपके परिवार को दशहरा की बहुत-बहुत शुभ-कामनायें.

    07:36 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा वॉलपेपर, इमेजेज, मैसेज और SMS

    आप सभी को रामनवमी एवं दशहरा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ! मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप व आपका परिवार सदैव सुख समृद्ध खुशहाल रहे!

    07:35 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा वॉलपेपर, इमेजेज, मैसेज और SMS

    असत्य पर सत्य की जीत के त्यौहार विजयदशमी की आपको और आपके परिवार को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं… ईश्वर आपको नई ऊंचाइयां दे।

    07:16 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा वॉलपेपर, इमेजेज, मैसेज और SMS

    तिन लोग आपका नंबर मांग रहे है, ने नहीं दिया | पर आपके घर का पता दे दिया है | वो दशहरा के दिन आयेंगे | उनके नाम है!! सुख | शांति | सम्रुद्धि | HAPPY DUSSEHRA

    07:16 (IST)19 Oct 2018
    Happy Dussehra Wishes Messages, SMS: हैप्पी दशहरा वॉलपेपर, इमेजेज, मैसेज और SMS

    दशहरे की आपको, पूरे परिवार को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई। दशहरा असत्य पर सत्य की विजय है। आप भी हर पथ पर विजयी हों, यही भगवान से हमारी मंगल कामना है।