Dhanteras 2021, 2 November 2021 Horoscope: धनतेरस का पर्व इस बार 2 नवंबर को मनाया जा रहा है। ये दिन भगवान धन्वंतरि को समर्पित है। कहा जाता है जो व्यक्ति इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की विधि विधान पूजा करता है उसके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। धनतेरस पर सोने-चांदी के आभूषण और स्टील के बर्तन खरीदने की भी परंपरा है। पौराणिक मान्यताओं अनुसार इस दिन जो कुछ भी खरीदा जाता है उससे कई गुना लाभ की प्राप्ति होती है। जानिए धनतेरस का दिन किन 4 राशि वालों के आर्थिक मामलों के लिए खास रहने वाला है।

मिथुन: इस दिन घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। आपके लिए धनतेरस का दिन खुशनुमा साबित होगा। कोई न कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। कोई नया काम मिल सकता है। बिजनेस वाले जातकों को अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। माता लक्ष्मी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। कारोबार में मुनाफा मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल आसार रहेंगे। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नये काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है।

कन्या: कार्यक्षेत्र में धन लाभ होने के आसार रहेंगे। बॉस के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। किसी ऐसी जगह निवेश कर सकते हैं जिससे भविष्य में अच्छा मुनाफा होने की संभावना रहेगी। काम के चलते छोटी मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है जिससे धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मेहनत का अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा। (यह भी पढ़ें- धनतेरस पर इन शुभ मुहूर्त में राशि अनुसार करें खरीदारी, मान्यता अनुसार धन-धान्य में होगी वृद्धि)

मीन: बिजनेस का विस्तार करेंगे। वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है। रूके हुए काम पूरे होने के आसार रहेंगे। निवेश के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। (यह भी पढ़ें- धनतेरस के दिन कैसे करें मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा, जानिए पूरी विधि यहां)