Bhojpuri Bhajan Dj Song: मंगलवार और शनिवार के दिन राम भक्त हनुमान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। कहा जाता है बजरंगबली की अराधना से भूत पिशाच निकट नहीं आते और इनके भक्तों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। कहा जाता है कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से सारे संकट दूर हो जाते हैं। बजरंगबली की अराधना के लिए आप इनके भक्ति गानों को भी सुन सकते हैं। यहां आप देखेंगे इनके भोजपुरी भक्ति गानों की लिस्ट…
हनुमान जी के भजन (Hanuman Bhajan Dj):
अंकुश राजा भोजपुरी के जाने माने गायक हैं। इनके गाने यूट्यूब पर आते ही वायरल हो जाते हैं। ‘अंजनी ललनवा हो’ भक्ति गीत इनके द्वारा गाया गया है जिसे काफी पसंद भी किया गया। इसे वेव म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया था। इसके लिरिक्स आर आर पंकज के हैं।
‘हनुमान जल्दी अईहा’ भोजपुरी की प्रसिद्ध गायिका अनु दुबे द्वारा गाये गये इस गीत को 13,060,933 व्यूज मिल चुके हैं। इस गीत के लिरिक्स कुछ ऐसे हैं जिसमें श्री राम भगवान हनुमान जी से कह रहे हैं कि सीता की खबर लेकर जल्दी आना…
‘छोटी मुटी अंजनी ललनवा’ ये गीत अरविन्द अकेला कल्लूजी ने गाया है। इसे यूट्यूब पर 250,515 व्यूज मिल चुके हैं।
‘जय हनुमान अंजनी के लाल’ ये गीत अजय यादव ने गाया है। इसके गीतकार राहुल सिंह, चंदन चमन, राजन राज हैं।
‘बजरंगी केसरी नंदन सारा जग करे अभिनंदन’ आरया नंदनी ने इस गीत को गाया है। लिरिक्स बादल बेदर्दी ने लिखे हैं।
श्री हनुमान जी की आरती (Hanuman Aarti):
आरति कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।
जाके बल से गिरिवर कांपै।
रोग – दोष जाके निकट न झांपै।।
अंजनी पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रेम सदा सहाई।।
दे बीरा रघुनाथ पठाये।
लंका जारि सिया सुधि लाये।।
लंका सो कोट समुद्र सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई।।
लंक जारि असुर संहारे।
सिया रामजी के काज संवारे।।
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि सजीवन प्रान उबारे।।
पैठि पताल तोरि जम – कारे।
अहिरावन की भुजा उखारे।।
बायें भुजा असुर दल मारे।
दहिने भुजा सन्तजन तारे।।
सुर नर मुनि आरती उतारे।
जै जै जै हनुमान उचारे।।
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई।।
जो हनुमान जी की आरती गावै।
बसि बैकुंठ परम पद पावै।।
लंक विध्वंस किये रघुराई।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई।।
आरति कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।