Guru Gochar 2021: ज्योतिष में गुरु को एक ज्ञानी ग्रह के रूप में जाना जाता है। गुरु धनु और मीन राशि का स्वामी है। कर्क राशि में ये उच्च का होता है तो मकर में नीच का माना जाता है। ये ग्रह भाग्य और मान-प्रतिष्ठा प्राप्ति का कारक ग्रह है। गुरु ग्रह 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है और 21 नवंबर तक इसी राशि में रहेगा। गुरु का गोचर शनि की युति के साथ होगा जिसका प्रभाव लंबे समय तक रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए ये गोचर सुखदायी साबित होगा।

मेष: गुरु ग्रह का गोचर इस राशि के दशवें भाव में होने जा रहा है। जो करियर में सफलता दिलाने का कारक बनेगा। इस गोचर के दौरान आपको उपलब्धियां प्राप्त होंगी। इस दौरान आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आर्थिक रूप से आप अपने को सक्षम महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होने के आसार रहेंगे। काम के चलते छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जिसमें धन लाभ होता दिखाई दे रहा है।

वृषभ: वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। आपकी आय बढ़ने के प्रबल आसार रहेंगे। आपको इस अवधि में हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको अपने लक्ष्यों में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। धन का प्रवाह आपके लिए अनुकूल रहेगा। आय के कुछ नए स्रोत खुलेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति के प्रबल आसार हैं। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए समय अच्छा रहेगा। (यह भी पढ़ें- जब मकर राशि में साथ होंगे शनि और गुरु, 4 राशियों को धन लाभ के रहेंगे आसार, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में)

मीन: मीन राशि वालों को इस गोचर के दौरान अच्छे और शुभ परिणाम प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपको परिश्रम का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। आपको पुरस्कार से सम्मानित किया जा सकता है। पेशेवर रूप से ये अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप आय के विभिन्न स्रोतों को उत्पन्न करने में भी सक्षम होंगे। इस दौरान निवेश से आपको लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। आपके खर्चों में कमी आएगी। निवेश करने की योजना भी बन सकती है। (यह भी पढ़ें- सितंबर में कैसी रहेगी शनि की चाल, जानिए किन्हें शनि साढ़े साती या ढैय्या से मिलेगी राहत)