Jupiter Retrograde 2021: ग्रह राशि परिवर्तन की तरह ही ग्रहों का वक्री होना भी ज्योतिष अनुसार काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। 20 जून को शुभ ग्रह गुरु शनि (Shani) की राशि कुंभ में वक्री होने जा रहा है यानी इस ग्रह की उल्टी चाल शुरू होने वाली है और 14 सितंबर तक ये इसी स्थिति में रहेगा। गुरु की वक्री चाल की अवधि 120 दिन की है। जानिए किन 5 राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि: गुरु की वक्री चाल आपके लिए अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के आसार हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और अगर नई नौकरी की तलाश में हैं तो वो भी आपको मिल सकती है। व्यापारियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा।
सिंह राशि: बिजनेस और नौकरी वालों के लिए समय काफी शुभ रहेगा। लाभ मिलने के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। जो जातक नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह भी पढ़ें- शुक्रवार के दिन इन कार्यों को करने से हो सकती है धन हानि, जानिए क्या है मान्यता
वृश्चिक राशि: गुरु की वक्री चाल इस राशि के जातकों के लिए भी शुभ रहने के आसार हैं। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों की कोई फायदे की डील फाइनल होने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। किसी मंहगी चीज की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक मामलों के लिए समय काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- इन 4 राशि वालों के जीवन में धन की नहीं होती कमी, बचत करने में ये लोग होते हैं माहिर
धनु राशि: इस दौरान आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल प्राप्त होगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। वाहन सुख की प्राप्ति के भी आसार दिखाई दे रहे हैं। नये काम की शुरुआत करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। यह भी पढ़ें- विदुर नीति: ये 3 आदतें इंसान को कर देती हैं बर्बाद, इनका तुरंत कर देना चाहिए त्याग
मीन राशि: आर्थिक मामलों को लेकर समय काफी शुभ रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। निवेश करने के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मकान या वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। यह भी पढ़ें- अपनी इन 5 चीजों की जानकारी कभी किसी को न दें, जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी