Jupiter Retrograde (Guru Vakri) 2021: 20 जून से गुरु कुंभ राशि में वक्री गति से चलना शुरू कर देंगे और 120 दिन बाद यानी 18 अक्टूबर 2021 को पुन: मार्गी होंगे। लेकिन बीच में कुछ समय के लिए गुरु मकर राशि में गोचर करने लगेंगे जहां पहले से ही शनि विराजमान हैं। गुरु अपनी वक्री अवस्था में 14 सितंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे और मार्गी भी इसी राशि में होंगे। फिर इसके कुछ समय बाद 21 नवंबर को गुरु फिर से कुंभ राशि में आ जायेंगे। गुरु के वक्री होने से 5 राशि वालों को बड़ा लाभ मिलने के आसार रहेंगे।

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। नयी योजनाओं पर काम करने से लाभ मिलेगा। नई नौकरी मिलने के आसार रहेंगे। प्रमोशन होने के भी जबरदस्त योग बनते दिखाई दे रहे हैं।

सिंह राशि: व्यापार में लाभ मिलने के आसार रहेंगे। जीवनसाथी से कभी मनमुटाव होगा तो कभी संबंध बहुत अच्छे हो जायेंगे। बेवजह किसी से भी तर्क वितर्क न करें। विवाह संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति में बढ़ोतरी की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों की तरफ रुचि बढ़ेगी। यह भी पढ़ें- बार-बार प्यार में पड़ते हैं इन 4 राशि वाले, कई Love Relation बनने के रहते हैं आसार

वृश्चिक राशि: कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। यात्राओं से लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। निवेश की योजना बना सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति के आसार रहेंगे। धन के मामले में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- मंगलवार के दिन इन उपायों को करने से सारे संकट दूर होने की है मान्यता, जानिए

धनु राशि: साहस में वृद्धि होगी कुछ नया करने को सोच सकते हैं। बिजनेस वालों को अच्छा लाभ मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लेकिन लव लाइफ में तनाव रहेंगे। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है। यह भी पढ़ें- वास्तु अनुसार किन चीजों को घर में रखने से आती है बरकत और खुशहाली, जानिए

मीन राशि: शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। कर्ज लेने और देने से बचें। कई मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन वापस आ सकता है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। धैर्य से काम लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। यह भी पढ़ें- किन 5 चीजों से हम बनते हैं अमीर? जानिए क्या कहती हैं जया किशोरी