Guru Rashi Parivartan (Jupiter Transit) 2021: ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु भी कहा जाता है। ये धनु और मीन राशि के स्वामी हैं। कर्क राशि में उच्च के तो मकर राशि में नीच के होते हैं। जिन जातकों की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत स्थिति में होता है उन्हें जीवन में प्रगति मिलती है। गुरु 21 नवंबर को मकर राशि छोड़ कुंभ में प्रवेश कर जायेंगे। कुंभ शनि ग्रह की राशि है। गुरु का शनि की राशि में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही लाभप्रद साबित होने के संकेत मिल रहे हैं। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
मेष: गुरु का कुंभ राशि में प्रवेश मेष वालों के लिए शुभ साबित होगा। जीवन में चली आ रही कई परेशानियों का अंत हो सकता है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के संकेत मिल रहे हैं। कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। धन लाभ के विशेष योग बन रहे हैं। माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहने से करियर में तरक्की मिलेगी।
कर्क: इस राशि के लोगों के लिए भी गुरु का गोचर शुभ साबित होगा। यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नई नौकरी मिलने के आसार हैं। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
कन्या: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शुभ रहेगा। रूके हुए कार्य फिर से बनने लगेंगे। कार्यस्थल पर हर चुनौतियों का सामना अच्छे से कर पायेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है जिससे अच्छा खासा लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे। काम के चलते की गई यात्रा से धन की प्राप्ति होने की संभावना दिखाई दे रही है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: जिन लड़कियों का नाम इनमें से किसी एक अक्षर से होता है शुरू वो पति के दिल पर करती हैं राज)
मकर: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर अच्छा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शानदार उपलब्धियां मिलने के आसार हैं। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपके काम की प्रशंसा होगी। निवेश की योजना बना सकते हैं।