Guru Gochar (Jupiter Transit) 2022: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति को लाभकारी ग्रह माना जाता है। ये ग्रह शिक्षा, विवाह, भाग्य, धन, आध्यात्मिकता आदि का कारक होता है। जिन लोगों की कुंडली में बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है वे लोग समाज में काफ़ी सम्मान पाते हैं। बृहस्पति ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में करीब 1 साल का समय लेता है। 13 अप्रैल 2022 में ये ग्रह अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेगा और 22 अप्रैल 2023 तक यहां मौजूद रहेगा। जानिए इस ग्रह का राशि परिवर्तन किन राशियों वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।
वृषभ राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु का गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इनकम में बढ़ोतरी के जबरदस्त आसार दिखाई दे रहे हैं। नौकरी और व्यापार दोनों के लिए समय अच्छा है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छिपे स्रोत से आमदनी करने से बचें। इस अवधि में आपके कई नए संबंध बनेंगे जिनसें भविष्य में लाभ प्राप्त होने के आसार रहेंगे।
मिथुन राशि: इस राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का गोचर काफी लाभकारी साबित होगा। पेशेवर जीवन में आपको तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि के जातक इस दौरान समाज के कुछ प्रभावशाली लोगों से नए संबंध स्थापित कर सकते हैं। जो जातक नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए भी यह समय अनुकूल रह सकता है। इस दौरान हर काम में आसानी से सफलता मिलने के आसार रहेंगे।
कर्क राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर अच्छे परिणाम देने वाला साबित होगा। आय में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। संपत्ति की खरीदारी करने में आप सफल रहेंगे। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल रहेगा। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष: बेहद ही टेलेंटिड मानी जाती हैं इन नाम वाली लड़कियां, करियर में बेहद ऊंचा मुकाम करती हैं हासिल)
कुंभ राशि: इस राशि वालों के लिए भी गुरु का गोचर शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी के प्रबल आसार हैं। आपको अपनी पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इस अवधि में आपको अपने सभी प्रयासों का सकारात्मक फल प्राप्त होने के आसार रहेंगे। यदि आप परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित हो सकता है। (यह भी पढ़ें- Shani Rashi Privartan 2022: नए साल में इन 4 राशियों पर शनि देव रहेंगे मेहरबान, आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार के संकेत)