Happy Guru Nanak Jayanti 2019 (Gurpurab) Wishes, Images, Greetings, whatsapp stickers: सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वीं जयंती 12 नवंबर को है। हिन्दी पंचांग में बताया गया है कि गुरुनानक देव जी का जन्म संवत् 1526 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। जबकि इंग्लिश कैलेंडर के अनुसार गुरुनानक का जन्म 1469 में हुआ था। सिख इस दिन को प्रकाश पर्व के तौर पर मनाते हैं। गुरुनानक ने सुखी और सफल जीवन के लिए कुछ सूत्र बताए थे। गुरुनानक ने किरत करो, नाम जपो, वंड छको का संदेश दिया। हमें नाम जपना, मेहनत करनी चाहिए और बांटकर खाना चाहिए।

प्रकाश पर्व या प्रकाशोत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले इस पर्व में जहां पंज प्यारे और सेवादार शहरभर में शानदार जुलूस निकालते हैं, वहीं मोबाइल युग की जनता गुरु पर्व की बधाइयां व्हाट्सएप, मैसेज और स्टेटस के जरिए दोस्तों और जानने वालों को शेयर कर रही है। आजकल सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा व्हाट्सएप स्टीकर। इसके अलावा विशेज, कोट्स और मैसेज के जरिए लोग गुरुवाणी, गुरु ग्रंथ साहेब की खास पंक्तियां और गुरुनानक के उपदेश भी शेयर कर रहे हैं।

>> इंसान कभी भी इस भ्रम में न रहें चाहिए कि वह गुरु आशीष और मार्गदर्शन के बिना भवसागर को पार कर जाएगा।
>> सदैव वही शब्द बोलें जिनसे हमें दूसरों के माध्यम से सम्मान मिले। अपमानित करने वाले शब्दों का चुनाव नहीं करना।
>> परेशानियों से भरे इस जीवन में जिस व्यक्ति को खुद पर विश्वास है, वही विजेता कहलाता है।

Live Blog

Highlights

    14:58 (IST)12 Nov 2019
    Happy Guru Nanak (Gurpurab) Jayanti : गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

    खालसा मेरा रुप है खास,
    खालसे में ही करु निवास,
    खालसा अकाल पुरख की फौज,
    खालसा मेरा मित्र कहाए।।
    गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाइयां

    13:56 (IST)12 Nov 2019
    गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस की ऐसे दें हार्दिक बधाइयां

    सतगुरु सब दे काज संवारे
    आप सब को प्रथम सिख गुरु
    नानक देव जी के जनम दिवस की
    हार्दिक बधाइयां

    13:15 (IST)12 Nov 2019
    गुरु नानक देव जी की जयंती पर इन उपदेशों के जरिए दें बधाई

    इक ओंकार मंत्र से नानक ने दिया ये संदेश 
    अपने इस मंत्र से गुरु नानक ने लोगों को ईश्वर के एक होने का संदेश दिया। उनका कहना था कि ईश्वर सब जगह मौजूद है। वह हमारा पिता है इसलिए सबको प्रेम के साथ रहना चाहिए। 

    12:43 (IST)12 Nov 2019
    गुरु नानक जी के उपदेश (Guru Nanak Ji Ki Updesh) :

    - बुरा कार्य करने के बारे में न सोचें और न किसी को सताएं।
    - सदैव प्रसन्न रहना चाहिए। ईश्वर से सदा अपने लिए क्षमा मांगनी चाहिए।
    - मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से ज़रूरतमंद को भी कुछ देना चाहिए।
    - सभी स्त्री और पुरुष बराबर हैं।

    11:39 (IST)12 Nov 2019
    Guru Nanak Dev Ji Ke Quotes: गुरु नानक देव के सबसे लोकप्रिय उपदेश

    - न कोई हिंदू है, न मुसलमान है, सभी मनुष्य हैं, सभी समान हैं।

    - हमेशा एक ईश्वर की उपासना करो।

    - प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ।

    - ना मैं एक बच्चा हूँ , ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूँ, ना ही किसी जाति का हूँ।

    - धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमें ईश्वर का प्रेम भरा हो।

    - उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है। - श्री गुरु नानक देव

    -  वह जिसे खुद में भरोसा नहीं है उसे कभी ईश्वर में भरोसा नहीं हो सकता।

    - केवल वो बोलो जो तुम्हारे लिए सम्मान लेकर आये।

    10:52 (IST)12 Nov 2019
    Guru Nanak Dev Ji Quotes:

    अहंकार मनुष्य को मनुष्य नहीं रहने देता अतः अहंकार कभी नहीं करना चाहिए | विनम्र हो सेवाभाव से जीवन गुजारना चाहिए | गुरु नानक देव सिखों के पहले गुरु हैं। जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में लगा दिया। इनकी जयंती के दिन इनके द्वारा दी गई शिक्षाओं को आज भी याद किया जाता है।

    10:25 (IST)12 Nov 2019
    Guru Nanak Dev Quotes In Hindi:

    मन मूरख अजहूं नहिं समुझत,
    सिख दै हारयो नीत।
    नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत॥
    गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाइयां

    09:57 (IST)12 Nov 2019
    Guru Nanak Dev JI Ke Quotes:

    हर मौत को बुरा नहीं कहते,
    यदि दम वास्तव में जानते।
    कि मरा कैसे जाता है,
    सिख गुरु गुरु नानक जी।

    09:20 (IST)12 Nov 2019
    Guru Nanak Jayanti 2019:

    हो लाख-लाख बधाई आपको
    गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको
    ख़ुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा
    दीये का बाती संग रिश्ता जैसा
    हैप्पी गुरु नानक जयंती

    08:47 (IST)12 Nov 2019
    Happy Guru Nanak Dev Jayanti:

    वाहेगुरु का आशीष सदा,
    मिले ऐसी कमाना है हमारी,
    गुरु की कृपा से आएगी,
    घर घर में ख़ुशहाली

    08:02 (IST)12 Nov 2019
    Happy Guru Nanak Jayanti 2019 (Gurpurab) Wishes:

    वाहे गुरु का आशीष सदा मिले,
    ऐसी कामना है हमारी,
    गुरु की कृपा से आएगी घर घर में ख़ुशहाली।।
    गुरु नानक जयंती की हार्दिक बधाइयां

    06:55 (IST)12 Nov 2019
    गुरु नानक देव की 550वीं जयंती की शुभकामनाएं

    दस गुरा दी किरपा सदका असि हां सिख बने,
    झुके कदे न जालिम आगे सीने रेहन तने,
    गऊ गरीब दी रखियां करिये वैरी दा विनाश,
    गुरु नानक दे दास असि है गुरु नानक दे दास,

    06:54 (IST)12 Nov 2019
    गुरु नानक देव की 550वीं जयंती की शुभकामनाएं

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब नु मनिये सदा ही शीश झुकाइये,
    सब धर्म आदर करिये सब नु एह समझाइये,
    गुरुवाणी करलो सिमरन करलो सास गिरा,
    गुरु नानक दे दास असि है गुरु नानक दे दास,

    Happy Guru Nanak Dev 550th Jayanti (Prakash Purab)

    19:40 (IST)11 Nov 2019
    गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं, गुरु पर्व पर शेयर करें उनके उपदेश और दोहे

    एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ।
    निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी, सैभं गुर प्रसादि।।
    सालाही सालाही एती सुरति न पाइया।
    नदिआ अते वाह पवही समुंदि न जाणी अहि।।

    19:25 (IST)11 Nov 2019
    Happy Guru parv, Prakash Parab: अपनों से शेयर करें नानक देव की ये अच्छी बातें

    जो इंसान पैसे को प्रधानता देता है, वह जीवन में हमेशा नुकसान में रहता है। वहीं जो लोग दूसरों के साथ प्रेम को प्रमुखता से स्थान देते हैं, यकीन मानिए ये वे लोग हैं, जिन्होंने भगवान को ढूंढ लिया है।

    19:21 (IST)11 Nov 2019
    ਧੰਨ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ Happy Guru nanak prakash parv

    Happy Guru nanak prakash parv : जो व्यक्ति खुद पर भरोसा नहीं करता है, वह कभी भी परमात्मा पर भी विश्वास नहीं कर सकता।

    19:19 (IST)11 Nov 2019
    Guru Nanak Dev Prakash Parv (Utsav): अपनी दोस्ताना शेयर करीं इक खूबसूरत मैसेजेज

    भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं। परमात्मा सभी का निर्माण करता है और वही खुद मनुष्य का रूप लेता है।