Jupiter Transit in Pisces 2022: वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति के गोचर का विशेष महत्व है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति का गोचर कई बड़े बदलाव लेकर आता है। बृहस्पति अपनी राशि मीन में मार्गी होकर हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण हो करने जा रहा है। यह योग धन और करियर के संबंध में समग्र समृद्धि प्रदान करता है। गुरु के मीन राशि में मार्गी (Jupiter back to Pisces) होने की घटना 24 नवंबर 2022 को प्रातः 4:36 बजे होगी।

Hans Panch Mahapurush Yoga क्या होता है ?

यह योग जातक की कुण्डली में तब बनता है जब बृहस्पति ग्रह धनु, मीन और कर्क राशियों में से किसी एक राशि में स्थित होकर केंद्र में विराजमान होता है। इस योग से प्रभावित व्यक्ति सुंदर, सुरीली आवाज वाला होता है और ऐसा व्यक्ति राजा के समान जीवन व्यतीत करता है। ये लोग सुंदर, सुखी, ज्ञानी, कुशल, गुणवान और सदाचारी तथा धार्मिक प्रकृति के होते हैं।

Jupiter Direct in Pisces November 2022: वृषभ राशि

मीन राशि में बृहस्पति के मार्गी होने से वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जातकों के लिए नए कामों की शुरुआत हो सकती है, जिससे जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही यह अवधि करियर के लिए भी शुभ साबित हो सकती है। नौकरी पेशा वाले जातकों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि मिल सकता है। साथ ही नए नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान स्वास्थ्य बढ़िया होगा और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

Jupiter Direct in Pisces November 2022: कर्क राशि

गुरु बृहस्पति का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, साथ ही लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। इस राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय बेहद उपयुक्त है। ऐसे में नौकरी के लिए यह समय बेहद अनुकूल हो सकता है, इस दौरान किए गए प्रयास का परिणाम आपके पक्ष में आ सकता है।

Jupiter Direct in Pisces November 2022: वृश्चिक राशि

गुरु के मार्गी होने का सकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों पर भी दिखाई पड़ेगा। इस राशि के जातकों के लिए बृहस्पति दूसरे और पांचवें भाव का स्वामी है, ऐसे में गुरु के मार्गी होने से जातकों के जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन हो सकता है। साथ ही जातकों के आर्थिक स्थिति की बात करें तो इस समय आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है, हालांकि इस दौरान जातकों के खर्चे बढ़ सकते हैं।