Gajkesari Rajyog 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु को ज्ञान, शिक्षा, भाग्य, धन, संतान, विवाह, धर्म, और ज्ञान का कारक माना जाता है। गुरु करीब एक साल में राशि परिवर्तन करते हैं, जिससे दोबारा एक राशि में आने में करीब 12 साल का वक्त लग जाता है। बता दें कि गुरु जल्द ही वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं, मई माह के अंत में मन के कारक चंद्रमा की युति होगी, जिससे शक्तिशाली गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग का निर्माण होने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

वैदिक पंचांग के अनुसार, देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को बुध की राशि मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 28 मई को चंद्रमा दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में गुरु-चंद्रमा की युति होगी, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ये राजयोग करीब 54 घंटे यानी 30 मई तक बना रहेगा। इस दौरान किए गए कामों में अवश्य सफलता हासिल करने के योग बनते हैं।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के दूसरे भाव में गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। बैकिंग या फिर पारिवारिक व्यवसाय में हिस्सा लेने से आपको काफी लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र की बात करें, तो वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सहकर्मियों से आपके रिश्ते अच्छे बनेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि के पांचवें भाव में गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों भी खूब लाभ मिल सकता है। मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से दिमाग में चल रही उलझनें अब समाप्त हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आप अच्छी खासी उछाल मार सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही व्यापार में भी लाभ मिल सकता है। विदेश में चल रहे व्यापार में आपको अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। माता, पिता और गुरु का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आप प्रगति की ओर बढ़ेंगे।  जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

वृश्चिक राशि (Vrashchik Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए गजकेसरी राजयोग लकी साबित हो सकता है। गुरु-चंद्रमा की युति आठवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में लाभ मिल सकता है। नौकरी के साथ अच्छी पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है। ससुराल पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अध्यात्म की ओर झुकाव होगा, जिससे आप कई धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करीब 30 साल बाद न्याय के देवता शनि मीन राशि में प्रवेश किया है। करीब ढाई साल के दौरान वह अपनी स्थिति में किसी न किसी तरह से बदलाव करते रहेंगे, जिसका असर 12 राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया में पर देखने को मिलने वाला है। बता दें कि शनि जुलाई माह में मीन राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में इन तीन राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते है इन लकी राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।