Grah Gochar October 2022: इस माह में कई ग्रह गोचर कर रहे हैं। जिसका प्रभाव कई राशि के लोगों पर पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव, सूर्य देव, शुक्र देव और शनि देव ने इस समय राशि परिवर्तन किया है। ग्रहों के राशि परिवर्तन यानि की गोचर से कई राशि को लोगों को कई फायदे व लाभ हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 16 अक्टूबर से मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। वहीं 17 अक्टूबर से सूर्य तुला राशि में और 18 अक्टूबर से शुक्र देव भी तुला राशि में गोचर कर रहे हैं। 23 अक्टूबर से शनि देव मकर राशि में मार्गाी हो गए हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों की इस अवस्था से किन-किन राशि के लोगों के लिए समय अच्छा हो सकता हैं।

मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र देव के गोचर और शनि देव के मार्गी होने के अच्छा समय आ सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है और करियर में भी नतीजे अच्छे मिल सकते हैं। कारोबार में भी फायदा हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी सुधार हो सकता है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को मंगल और सूर्य देव के गोचर से लाभ हो सकता है। मंगल देव इस राशि के जातकों, जो आयात-निर्यात और विदेश कारोबार से जुड़े हैं। उन्हें लाभ दे सकते हैं। वहीं सूर्य देव के गोचर से प्रतियोगी परीक्षाओं को तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय अच्छा हो सकता है। इस दौरान कारोबार में भी विस्तार हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को शुक्र देव के गोचर और शनि देव के मार्गी होने से लाभ हो सकता है। शनि देव जातकों को धन लाभ करा सकते हैं। साथ ही और भी कई फायदे हो सकते हैं। वहीं शुक्र देव के गोचर से कार्यक्षेत्र में समय अच्छा हो सकता है। इस दौरान रूका हुआ पैसा मिल सकता है। विदेश में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है।

सिंह राशि
इन ग्रहों के राशि परिवर्तन से जातकों के लिए समय अनुकूल हो सकता है। करियर में तरक्की मिल सकती है। धन लाभ के साथ कार्यक्षेत्र में समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। कोरोबार में भी लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा में भी जातकों के अच्छें परिणाम मिल सकते हैं।