Grah Gochar November 2022: नवंबर में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। इसी क्रम में सूर्य देव भी स्थान बदकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे यानि की गोचर करेंगे। सूर्य देव के गोचर से कई राशि के लोगों का समय अच्छा, तो कई के लिए प्रतिकूल हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव होते है और यह जल तत्व की राशि होती है। वहीं वृश्चिक राशि खनिज संसाधनों का कारण भी होता है। आइए जानते हैं कि सूर्य देव के गोचर से किन- किन राशि के लोगों को धन लाभ हो सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के लिए सूर्य देव तीसरे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य गोचर से इस राशि के जातकों को, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार कर रहे हैं। वह अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। एमएनसी कंपनियों में काम रहे लोगों के लिए भी लाभ हो सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी होते हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। छात्र जातकों के लिए भी यह समय अच्छा हो सकता है। कार्यस्थल पर किए गए मेहनत के नतीजे इस अवधि में मिल सकते हैं।

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य देव लग्न और चौथे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव के गोचर से आपको भौतिक सुख मिल सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कारोबार कर रहे लोगों को लाभ हो सकता है। कुछ जातकों को कारोबार में भी फायदा हो सकता है।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद हो सकता है। जातकों को पैसे बचत करने के कई मौके मिल सकते हैं। वित्त क्षेत्र में कार्यरत लोगों को लाभ हो सकता है। आपको घर-परिवार का भी पूरा साथ मिल सकता है।

सूर्य देव के गोचर से इन राशियों के लोगों को हो सकता है लाभ

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दसवें भाव के स्वामी होते हैं। आपको अपने काम और कारोबार के जरिए लोकप्रियता मिल सकती है। सामाजिक मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। आपक सेहत के प्रति भी सर्तक रहेंगे।

कुंभ राशि
सूर्य देव के गोचर से जातकों को धन लाभ हो सकता है। करियर में तरक्की और प्रमोशन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी सराहना हो सकती है। आर्थिक प्रवाह इस दौरान अच्छा बना रहेगा।