Grah Gochar 2023 Trikon Rajyoga | जनवरी और फरवरी 2023 में कई ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर कई राशियों पर पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध को एक शुभ ग्रह माना गया है। बुध ग्रह को ज्ञान, विद्या, बुद्धि और तार्किक क्षमता आदि का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं बुध के मकर राशि में गोचर से किन राशियों को लाभ हो सकता है।

केंद्र त्रिकोण राजयोग कैसे बनता है?

कुंडली में जब 3 केंद्र भाव जैसे 4, 7, 10 और 3 त्रिकोण भाव जैसे 1, 5, 9 जब आपस में युति, दृष्टि संबंध अथवा राशि परिवर्तन करते हैं, तब केंद्र त्रिकोण राजयोग बनता है। केंद्र त्रिकोण राजयोग धन, समृद्धि, संपत्ति, सफलता, आनंद, विलासिता प्रदान करता है। यह पारिवारिक जीवन में शांति और एक अच्छा करियर भी देता है।

वैदिक शास्त्रों में राजयोग को शुभ बताया गया है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनता है तो उसके जीवन में सौभाग्य आता है और उसका जीवन एक राजा की तरह व्यतीत होता है। कुछ ऐसे राजयोग हैं जो हर व्यक्ति अपनी कुंडली में चाहता है, वे हैं- सिंहासन राजयोग, ध्वज राजयोग, चाप राजयोग, केंद्र त्रिकोण राजयोग।

Budh Upay : जन्म कुंडली में कमजोर बुध ग्रह लाते हैं जीवन में कई परेशानियां, इन उपायों से पाएं राहत

मेष राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव का मकर राशि में गोचर फलदायी साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों की कुंडली के 10वें भाव में त्रिकोण राजयोग बनेगा। जातक को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। साथ ही व्यवसायी व्यापार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

मकर राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव

बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। करियर में उन्नति हो सकती है साथ ही आय के स्रोत में भी वृद्धि हो सकती है। जातकों को मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है।

तुला राशि के जातकों पर त्रिकोण राजयोग का प्रभाव

के जातकों की कुंडली में बुध चतुर्थ भाव में गोचर करेगा। बुध का गोचर जातकों के लिए कई सकारात्मक परिणाम ला सकता है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में आप कोई नया वाहन और प्रॉपर्टी भी ख़रीद सकते हैं।