Name Astrology: हर व्यक्ति के जीवन में नाम का काफी महत्व होता है। ज्योतिष अनुसार नाम सिर्फ किसी की पहचान ही नहीं बल्कि नाम के पहले अक्षर का प्रभाव जीवन पर भी पड़ता है। इसलिए हिंदू धर्म में नाम बड़ी ही सोच समझकर रखा जाता है। यहां हम जानेंगे कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियों में जन्म से ही नेतृत्व करने का गुण पाया जाता है। ये साहसी और मेहनती होती हैं। ये कार्यस्थल पर बहुत जल्दी सबकी बॉस बन जाती हैं।

जिन लड़कियों का नाम A अक्षर से शुरू होता है वो दयालु प्रवृत्ति की होती हैं। ये दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास कूट कूट कर भरा होता है। ये एक बार जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। इनके अंदर जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है। ये मेहनत करके कार्यस्थल पर सबकी बॉस बन जाती हैं। सरकारी नौकरी में ये खूब नाम कमाती हैं। मेहनत करके ये किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं। ये दिल की साफ होती हैं। इनके मन में जो आता है ये कह देती हैं।

जिन लड़कियों का नाम C अक्षर से शुरू होता है वो स्मार्ट और बुद्धिमान होती हैं। ये बातों ही बातों में किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये महत्वाकांक्षी होती हैं। ये अपने स्वभाव के चलते कार्यक्षेत्र में अच्छे पद पर बैठी दिखाई देती हैं। ये शीघ्र ही किसी के साथ भी घुल मिल जाती हैं। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। इन्हें मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। काम के मामले में इन्हें अपने भाग्य का पूरा साथ मिलता है। ये करियर में बहुत तेजी से आगे बढ़ जाती हैं। ये बहुत जल्द कार्यक्षेत्र में सबकी बॉस बन जाती हैं। (यह भी पढ़ें- इन राशि की लड़कियां मानी जाती हैं मां लक्ष्मी का रूप, ससुराल वालों के लिए होती हैं भाग्यशाली)

जिन लड़कियों का नाम M अक्षर से शुरू होता है वो काफी मेहनती होती हैं। ये हमेशा आगे बढ़ने के बारे में सोचती हैं। ये सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। इनके पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। ये आत्मविश्वास से भरी होती है। ये लाइफ में काफी फोकस्ड होती हैं। ये हर क्षेत्र में नए प्रयोग करने से बिल्कुल नहीं घबराती हैं। ये बहुत ही प्रैक्टिक्ल होती हैं। ये हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करती हैं। कार्यस्थल पर ये अधिकतर बॉस की भूमिका निभाती हैं। क्योंकि इनके अंदर अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होती है। (यह भी पढ़ें- Aquarius Horoscope (Kumbh Rashifal) 2022: कुंभ राशि वालों को इस साल आर्थिक सफलता मिलने की उम्मीद, पर सेहत का रखना होगा विशेष ध्यान)