Zodiac Sign Personality: ज्योतिष शास्त्र अनुसार मकर राशि की लड़कियां बेहद ही स्वाभिमानी, ईमानदार और साहसी होती हैं। जीवन में चाहे कैसी भी परेशानियां क्यों न आ जाए ये घबराती नहीं हैं। इन पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है। कहते हैं ये शादी के बाद पति की किस्मत चमका देती हैं। ये अपने लव पार्टनर का खास ख्याल रखती हैं और हर मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी रहती हैं। गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर रहता है। ये बॉस और लीडर हो तो अच्छे से अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं।

इस राशि की लड़कियां आत्मनिर्भर होती हैं। ये लाइफ में जो कुछ भी करना चाहती हैं वो अपने दम पर करती हैं। इन्हें किसी पर भी निर्भर रहना पसंद नहीं होता। ये काफी बुद्धिमान होती हैं। कार्यक्षेत्र में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। बॉस और अधिकारी इनसें हमेशा खुश रहते हैं। ये मेहनत करके करियर में काफी जल्दी अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इस राशि की लड़कियां भाग्य से ज्यादा कर्म पर भरोसा रखती हैं। ये जिस काम को हाथ में लेती हैं उसे पूरा करने के लिए दिन रात एक कर देती हैं।

ये सामने वाले को अपनी बातों से प्रभावित कर सकती हैं। इस राशि की लड़कियों को हराना आसान नहीं होता। ये प्रतिभा की धनी होती हैं। ये एक बार जो निर्णय ले लेती हैं फिर किसी की नहीं सुनती हैं। ये खुले विचारों की और सबको साथ लेकर चलने वाली होती हैं। ये अपने परिवार वालों से खास लगाव रखती हैं और उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। (यह भी पढें- सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्नशास्त्र)

इनकी लव लाइफ काफी अच्छी रहती है। ये अपने पति से बेहद प्यार करती हैं और उनकी हर बात मानती हैं। ये अपने हमसफर को खुश करने के लिए हमेशा कुछ न कुछ करती रहती हैं। ये धैर्यवान होती हैं। वैसे तो ये अमूमन शांत रहती हैं लेकिन अगर इन्हें किसी चीज पर गुस्सा आ जाए तो इन्हें शांत करना मुश्किल हो जाता है। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ये लड़कियां कार्यक्षेत्र में शासन करती हैं और बहुत जल्द उच्च पद पर आसनी हो जाती हैं। (यह भी पढ़ें- Palmistry: हाथ की लकीरों से इन दो निशान का बनना भाग्यशाली होने का माना जाता है संकेत)