Numerology Prediction: अंक ज्योतिष अनुसार हर मूलांक के लोगों की अलग-अलग खूबियां होती हैं। मूलांक 3 वालों की बात करें तो इस मूलांक की लड़कियां काफी दयालु और सहनशील मानी जाती हैं। नौकरी से ज्यादा इन्हें बिजनेस में दिलचस्पी होती है। इनका भाग्य काफी तेज होता है जिस कारण ये भाग्यशाली भी कही जाती हैं। ये पति के लिए लकी साबित होती हैं। मूलांक 3 का स्वामी ग्रह गुरु माना जाता है। जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो उनका मूलांक ये होगा।

मूलांक 3 की लड़कियां बड़ी स्वाभिमानी मानी जाती हैं। ये हर चीज अपने दम पर करना चाहती हैं। इन्हें किसी का एहसान लेना पसंद नहीं होता और न ही इन्हें अपने कार्यों में किसी की दखलअंदाजी पसंद आती है। इन्हें अपनी स्वतंत्रता से समझौता बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। ये काफी संघर्षशील होती हैं जिस कारण इन्हें हर काम में सफलता मिलने के ज्यादा आसार रहते हैं। ये काफी महत्वाकांक्षी होती हैं।

इस मूलांक वाली लड़कियों में एक खूबी ये होती है कि ये समय से पहले ही संभावित घटनाओं को भांप लेती हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। बिजनेस के क्षेत्र में इन्हें सफलता मिलने के अधिक चांस रहते हैं। इनके किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं होता और अगर ये अपनी शर्तों पर काम करना पसंद करती हैं। इनकी आर्थिक स्थिति समय के साथ-साथ अच्छी होती चली जाती है।

इनके मित्रों की संख्या काफी अधिक होती हैं। मूलांक 3, 6 और 9 वालों से इनकी अच्छी निभती है। इन्हें प्रेम संबंधों में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इनका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। इनकी धार्मिक कार्यों में काफी रूचि होती है। (यह भी पढ़ें- स्वप्न शास्त्र: बेहद ही अशुभ संकेत देते हैं ऐसे सपने, जानिए क्या होता है इनका मतलब)

इस मूलांक की लड़कियों के लिए 3,6,9 तारीखें और वृहस्पतिवार का दिन सबसे अनुकूल माना जाता है। इसके अलावा शुक्रवार व मंगलवार का दिन भी आपके लिए शुभ रहता है। रंगों की बात करें तो बैंगनी, नीला, लाल, गुलाबी रंग आपके लिए अनुकूल माना जाता है। (यह भी पढ़ें- इन 4 राशि के लड़के रोमांटिक से ज्यादा केयरिंग होते हैं, साबित होते हैं सबसे अच्छे बॉयफ्रेंड या पति)